WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukt Trap: शिक्षा विभाग का बाबू ₹1500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

562
WhatsApp Image 2025 11 20 At 17.11.54

Lokayukt Trap: शिक्षा विभाग का बाबू ₹1500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर: लोकायुक्त पुलिस की जबलपुर टीम ने आज जबलपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एक बाबू को ₹1500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक का नाम नन्हे सिंह धुर्वे पिता सहदेव सिंह धुर्वे उम्र 45 वर्ष, निवासी बरगी, जिला जबलपुर और आरोपी बाबू का नाम शशिकांत मिश्रा पिता स्व. शिव प्रसाद मिश्रा उम्र 54 वर्ष पद -सहायक ग्रेड 2 कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी जबलपुर है।

लोकायुक्त पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक नन्हे सिंह धुर्वे एक शाला एक परिसर पिपरिया जबलपुर में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ है जिसका ट्रांसफर जून 2025 में बालाघाट से जबलपुर हुआ था। ट्रांसफर के उपरांत आवेदक का वेतन एवं वेतन वृद्धि नहीं लगी थी जिस कारण आवेदक वेतन तथा वेतन वृद्धि लगाने के लिए बीईओ कार्यालय जबलपुर में आरोपी शशि कांत मिश्रा सहायक ग्रेड 2 से मिला।

आरोपी ने वेतन एवं वेतन वृद्धि लगाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर के समक्ष की। शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक 20.11. 2025 को आरोपी को ₹1500 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य- दल प्रभारी राहुल गजभिए, ट्रेपकर्ता बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक जितेंद्र यादव एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल।