WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukt Trap: जल संसाधन विभाग के EE ₹20000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

355

Lokayukt Trap: जल संसाधन विभाग के EE ₹20000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर: जबलपुर की लोकायुक्त टीम ने आज सुबह कटनी में जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री व्ही. ए. सिद्दीकी को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक का नाम कुंवर लाल रजक पिता स्व.जीवनलाल रजक निवासी ग्राम जरवाही, जिला कटनी है।

आरोपी- व्ही. ए. सिद्दीकी पिताजी रफीक अहमद सिद्दीकी उम्र-49 वर्ष पद- प्रभारी कार्यपालन यंत्री,जलसंसाधन विभाग जिला कटनी

 

*घटनास्थल-* आरोपी का शासकीय आवास में बैठक कक्ष जलसंसाधन कॉलोनी कटनी

 

लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक कुंवर लाल चौकीदार के पद से 2024 में सेवानिवृत हुए थे। वर्ष 2011 से 2017 तक वर्गीकरण की कारवाही में न्यायालय जबलपुर के आदेश से 7-8 लाख रूपये एरियर के मिलना था। किन्तु, आरोपी प्रभारी कार्यपालन यंत्री सिद्दीकी, आवेदक से एरियर के भुगतान के बदले 50 हजार की मांग कर रहे थे। चर्चा के बाद आरोपी पहली किस्त के रूप में 20000 रुपए रिश्वत लेने को तैयार हो गया।

अत: आज आरोपी सिद्दीकी को उसके शासकीय आवास के अंदर बैठक से रंगे हाथों ₹20000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

*ट्रेप दल सदस्य* – दल प्रभारी श्रीमती नीतू त्रिपाठी,ट्रेप कर्ता निरीक्षक श्रीमती रेखा प्रजापति,निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल।