WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap: 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते इंजीनियर रंगे हाथों गिरफ्तार

1433
WhatsApp Image 2023 04 21 At 5.08.37 PM 696x392

Lokayukt Trap: 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते इंजीनियर रंगे हाथों गिरफ्तार

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर नगर पालिका में पदस्थ उपयंत्री बाबूराम चौरसिया को आज लोकायुक्त पुलिस ने तीस हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। उपयंत्री बाबूराम चौरसिया ने रिश्वत की यह राशि भवन निर्माण की अनुमति प्रदान करने के एवज में ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह रिश्वत फरियादी उमेश चौरसिया एक निजी कंसलटेंट एजेंसी का संचालन कर रहे हैं, उनसे मांगी थी।

WhatsApp Image 2023 04 21 at 5.08.38 PM

आज जैसे ही उन्होंने रिश्वत के तीस हजार रुपए उपयंत्री बाबूराम चौरसिया को दिए तो सागर लोकायुक्त पुलिस के DSP प्रफुल्ल श्रीवास्तव और उनकी टीम ने उन्हें रंगे हाथों 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया। इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस बारे में फरियादी उमेश चौरसिया ने भी बताया कि उनसे काम के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, उमेश चौरसिया (फरियादी)-

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, प्रफुल्ल श्रीवास्तव (DSP लोकायुक्त, सागर)-

कुल मिलाकर जहां आज की कार्यवाही से अधिकारी और कर्मचारियों में दिन भर हडकंप मचा रहा वहीं नगरपालिका में मचा भ्रष्टाचार भी जगजाहिर हो गया है। आज लोकायुक्त कार्यवाही की वजह से नगरपालिका में सन्नाटा पसरा रहा।