WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap : 40 हज़ार की रिश्वत लेते स्थापना प्रभारी पकड़ाया!

स्वर्गीय मां के GPF और अन्य लाभों के भुगतान के लिए पैसे मांगे

2244

Lokayukt Trap : 40 हज़ार की रिश्वत लेते स्थापना प्रभारी पकड़ाया!

Bhopal : लोकायुक्त पुलिस के 10 सदस्यों के दल ने एमपी नगर में मिलन रेस्टोरेंट में स्थापना प्रभारी, कार्यालय कार्यपालन यंत्री, विद्युत / यांत्रिकी जल संसाधन विभाग कोलार रोड जीके पिल्लई को आवेदक से 40 हज़ार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ पकड़ा।

आवेदक सिद्धार्थ सक्सेना जवाहर चौक भोपाल ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त (भोपाल) को 20 सितंबर को लिखित शिकायत की थी कि उनकी मां श्रीमती नीना सक्सेना जो कार्यालय कार्यपालन यंत्री विद्युत यांत्रिकी कोलार रोड भोपाल में ट्रेसर के पद पर पदस्थ थी, उनका गत जून माह में निधन हो गया। शिकायत में आवेदक ने बताया कि उसकी मां ने सर्विस रिकॉर्ड में आवेदक को ही नॉमिनी बनाया है। जब आवेदक ने अपनी स्वर्गीय मां के GPF और अन्य लाभों के भुगतान के लिए कार्यालय कार्यपालन यंत्री विद्युत यांत्रिकी कोलार रोड भोपाल में आवेदन किया, तो वहां पदस्थ स्थापना प्रभारी जीके पिल्लई ने भुगतान के बदले में आवेदक से 40 हज़ार रुपए रिश्वत मांगी।
आवेदक की उक्त शिकायत का सत्यापन कराया गया, जो सही पाई गई। आज 22 सितंबर को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के निर्देशन में 10 सदस्यों की टीम ने एमपी नगर में मिलन रेस्टोरेंट में आरोपी जीके पिल्लई पुत्र एआर पिल्लई स्थापना प्रभारी, कार्यालय कार्यपालन यंत्री, विद्युत / यांत्रिकी जल संसाधन विभाग कोलार रोड भोपाल को आवेदक से 40 हज़ार की रिश्वत राशि लेते पकड़ लिया। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।