WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap: ग्राम पंचायत सचिव ₹6000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

306

Lokayukt Trap: ग्राम पंचायत सचिव ₹6000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lokayukt Trap: दमोह जिले में एक ग्राम पंचायत सचिव को ₹6000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में सहयोग करने पर चौकीदार को भी सह आरोपी बनाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह जिले में ग्राम तेजगढ़ के निवासी आवेदक महेन्द्र कोष्टी की पत्नी उषा कोष्टी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। इसकी जिओ टेंगिग करने के और दूसरी किश्त डालने की एवज में ₹10000 रिश्वत की मांग आरोपी सचिव जुगराज सिंह द्वारा की जा रही थी । आवेदक के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय सागर उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष आवेदन पत्र दिया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा आवेदन पत्र का सत्यापन कराया गया । सत्यापन के दौरान अनावेदक सचिव द्वारा आवेदक से 4 हजार रुपए रिश्वत राशि पूर्व में ही प्राप्त की गई । शिकायत के सत्यापन उपरांत आज दिनांक 11.05.26 को लोकायुक्त दल द्वारा आरोपी सचिव जुगराज सिंह को ₹6000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया । गुड्डा रैकवार चौकीदार को रिश्वत लेने में आरोपी का सहयोग करने के लिए सह आरोपी बना कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

*ट्रैपकर्ता* :- निरीक्षक मंजू किरण तिर्की एवं निरीक्षक रंजीत सिंह तथा लोकायुक्त सागर स्टाफ