WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukt Trap: जूनियर इंजीनियर और कंप्यूटर ऑपरेटर ₹7000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

633
WhatsApp Image 2025 11 13 At 19.30.52

Lokayukt Trap: जूनियर इंजीनियर और कंप्यूटर ऑपरेटर ₹7000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

जबलपुर: लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने आज मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर के जूनियर इंजीनियर और कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹7000 की रिश्वत लेते हुए तिरंगे हाथों पकड़ा है।

लोकायुक्त पुलिस जबलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक का नाम -गौरी शंकर यादव पिता रामबली यादव उम्र 45 वर्ष निवासी गोहलपुर नर्मदा नगर जबलपुर और आरोपियों के नाम 1- बरुण कुमार दरबे जूनियर इंजीनियर मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड उखरी रोड जबलपुर 2- विनोद कोरी कंप्यूटर ऑपरेटर मध्य प्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड उखरी रोड जबलपुर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक के नए मकान न्यू नर्मदा नगर आमखेड़ा रोड गोरखपुर बस्ती नंबर दो में आवेदक को उसके पत्नी श्रीमती सुमित्रा यादव के नाम मीटर लगवाना है जिसका ऑनलाइन आवेदन कर ऑनलाइन पेमेंट कर उसकी रसीद प्राप्त की थी। बिजली कनेक्शन लगाने के एवज में जूनियर इंजीनियर वरुण दरबे एवं कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद कोरी द्वारा आवेदक से ₹8000 रिश्वत राशि की मांग की गई तथा ₹7000 रुपया रिश्वत राशि लेने को तैयार हो गये।

आवेदक द्वारा इस संबंध में लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत करने के पश्चात आवेदक के आवेदन पत्र के सत्यापन हेतु पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर द्वारा निरीक्षक उमा कुशवाह को आदेशित किया गया। सत्यापन के दौरान आरोपीगण द्वारा आवेदक से 8000 रुपए रिश्वत की मांग की गई एवं 7000 रुपए लेने को सहमत हो गए जिन्हें आज दिनांक 13-11-25 को आवेदक से 7000 रुपए रिश्वत राशि ग्रहण करते रंगे हाथों ट्रेप किया गया। रिश्वत राशि विनोद कोरी द्वारा ली गई। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

ट्रैपकर्ता अधिकारी – निरीक्षक उमा कुशवाह
ट्रैप टीम* – निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक शशिकला मस्कुले एवं ट्रैप दल।