WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap : लोकायुक्त ने ITI के बाबू संदीप बर्मन को ₹5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा!

773
WhatsApp Image 2025 03 05 At 20.02.17

Lokayukt Trap : लोकायुक्त ने ITI के बाबू संदीप बर्मन को ₹5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा!

आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी का एरियर निकालने के लिए रिश्वत मांगी गई!

Katni : यहां रोशन नगर स्थित शासकीय आईटीआई के बाबू को लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बाबू संदीप बर्मन को 5 हजार रु की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी शासकीय आईटीआई में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ है, जिसने शासकीय आईटीआई में ही पदस्थ प्रशिक्षण अधिकारी से रिश्वत की मांग की थी।

जबलपुर लोकयुक्त डीएसपी नीतू त्रिपाठी ने बताया कि कटनी के रोशन नगर स्थित शासकीय आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर पदस्थ आनंद चौधरी ने लोकयुक्त विभाग में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि संस्था में प्रोबेशन पीरियड समाप्त होने के बाद 10 साल की वेतन वृद्धि के एरियर के लिए शिकायतकर्ता आरोपी बाबू के पास गया था।

WhatsApp Image 2025 03 05 at 20.02.38

शिकायतकर्ता को उसके एरियर की राशि 8 लाख 50 हजार के बिल तैयार कर भुगतान करवाने के एवज में 6 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई। इसके बाद 5 हजार रुपए में सौदा पक्का हुआ था। जबलपुर लोकयुक्त डीएसपी नीतू त्रिपाठी ने आगे बताया कि आनंद चौधरी की शिकायत के सत्यापन के बाद जबलपुर लोकयुक्त की 8 सदस्यीय टीम ने कटनी आईटीआई पहुंची और संदीप बर्मन, सहायक ग्रेड-3 को 5 हजार रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।