WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap : लोकायुक्त ने नलखेड़ा थाने के उप निरीक्षक को 5000 रू रिश्वत लेते पकड़ा! 

नाबालिग लड़की को ढूंढने के लिए पैसे मांगे, आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया! 

842

Lokayukt Trap : लोकायुक्त ने नलखेड़ा थाने के उप निरीक्षक को 5000 रू रिश्वत लेते पकड़ा! 

Agar Malwa : आगर मालवा जिले के नलखेड़ा थाने में पदस्थ कार्यवाहक उप निरीक्षक नानूराम बघेल को लोकायुक्त टीम ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। फरियादी प्रेमचंद निवासी नलखेड़ा ने बताया कि उनकी 16 वर्ष 5 माह की नाबालिग पुत्री 16 नवंबर को घर से गायब हो गई थी। शिकायत करने पर पुलिस ने उनकी लड़की को मुंबई से 27 नवंबर को ढूंढ निकाला! लेकिन, आरोपी अरुण मालवीय को गिरफ्तार नहीं किया।

पुलिस ने प्रेमचंद से 19 हजार रुपए यात्रा खर्च और अन्य खर्च मांगे। इसके बाद नानूराम बघेल ने और 10 हजार रुपए की मांग की। इस मामले की लोकायुक्त से शिकायत की गई। मामले का सत्यापन करने के बाद, प्रभारी एसपी राजेश पाठक ने कार्रवाई का आदेश दिया।

आज बुधवार को ट्रैप दल का गठन किया गया। जैसे ही कार्यवाहक उप निरीक्षक नानूराम बघेल ने 5000 रुपए की पहली किश्त ली, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना परिसर में ही मामले की आगे कार्रवाई की गई।