WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap: लोकायुक्त पुलिस ने पुलिस इंस्पेक्टर एवं एक अन्य को 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

492
WhatsApp Image 2024 11 30 At 16.37.18

Lokayukt Trap: लोकायुक्त पुलिस ने पुलिस इंस्पेक्टर एवं एक अन्य को 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। जिले में लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर सहित उसके सहयोगी को रंगे हाथों पकड़ा है ।मामले में कार्यवाही जारी है।

उल्लेखनीय है कि विगत एक पखवाड़े में जिले में लोकायुक्त एवं सीबीआई की धरपकड़ में चार से अधिक मामलों में कार्यवाही हुई है।

शनिवार को महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के निर्देशन में, श्री अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के मार्गदर्शन में डी एस पी सुनील तालान एवं राजेश पाठक सहित लोकायुक्त की टीम ने आवेदक राजेंद्र सिंह निवासी वारनी से 30,000 रूपये नगद राशि की रिश्वत लेते हुए श्याम सिंह, निवासी डीडोर, तहसील गरोठ, जिला मन्दसौर को रंगे हाथ पकड़ा।

यह रिश्वत थाना गरोठ के उपनिरीक्षक सुभाष गिरी द्वारा मारपीट के प्रकरण में कार्यवाही नहीं करने के एवज में मांगी थी।यह राशि उपनिरीक्षक सुभाषगिरी ने श्याम सिंह को देने को कहा। कुल 75000/ये रूपये रिश्वत मांगी गई थी जो आज पहली किश्त के 30000/- रूपये आवेदक ने जैसे ही श्यामसिंह को दिए आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया।

उपनिरीक्षक के साथ षडयंत्र पूर्वक श्याम सिंह ने रिश्वत की राशि ली। आरोपीगण उपनिरीक्षक सुभाष गिरी एवम् श्याम सिंह के विरुद्ध धारा 7, भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन 2018) एवम् 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना मै लिया गया। कार्यवाही जारी है। प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक संदीप कदम, श्याम शर्मा, उमेश जाटव, अनिल अटोलिया, नीरज राठौर सहित 10 सदस्यों की टीम ने भाग लिया।