WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap: सब इंजीनियर और ऑपरेटर को रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने धर दबोचा

2164
WhatsApp Image 2022 03 25 At 6.10.59 PM

Lokayukt Trap: सब इंजीनियर और ऑपरेटर को रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने धर दबोचा

रीवा: लोकायुक्त की टीम ने मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड मैहर के सब इंजीनियर को 1500 रुपए की रिश्चत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक विद्युत कंपनी में सब इंजीनियर सतीश तिवारी द्वारा कंप्यूटर आपरेटर संदीप पटेल के हवाले से आवेदक अखिलेश चौरसिया मैहर जिला सतना से मुरमुरा मील में लगे विद्युत कनेक्शन का लोड बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी, जिसके एवज में आरोपियों द्वारा 500 रुपए पहले ही ले लिए गए थे और 1500 रुपए की शुक्रवार को लेने की बात कही थी।

इस संबंध में आवेदक ने लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ से शिकायत की थी। मामले की जांच कराने के बाद शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस रीवा ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। आगे की जांच की जा रही है।

इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

12 सदस्यीय दल ने की कार्रवाई

बता दें कि लोकायुक्त एसपी रीवा के निर्देश पर कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार सहित निरीक्षक जियाउल हक व 12 सदस्यीय टीम ने की। बता दें कि लगातार लोकायुक्त टीम रीवा द्वारा घूसखोरो को अपनी गिरफ्त में लिया जा रहा है।