WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap: 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

1122

Lokayukt Trap: 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

ग्वालियर: लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने आज सुबह मुरैना जिले में जोरा तहसील के पटवारी हल्का नंबर 93 के पटवारी सुरेश बंजारा को ₹15000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी बंजारा द्वारा गलेथा ग्राम के निवासी केंद्र सिंह सिकरवार से ऑनलाइन नामांतरण अमल करने के एवज में ₹15000 की रिश्वत मांगी जा रही थी।

आवेदक केंद्र सिंह द्वारा इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस को शिकायत करने पर ट्रैप की कार्रवाई की गई। लोकायुक्त पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से आज सुबह पटवारी को उस समय धरदबोचा जब वह आवेदक से ₹15000 की रिश्वत ले रहा था।

यह राशि पटवारी द्वारा उसके निवास पर ली जा रही थी। लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर द्वारा इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जा रही है। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है