WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukta Action : इंदौर लोकायुक्त टीम ने बड़वानी के डॉक्टर और कम्यूटर ऑपरेटर को ₹35000 की रिश्वत लेते पकड़ा!

जानिए, लोकायुक्त की टीम ने यह ट्रेप कार्यवाही किस मामले में की!

962

Lokayukta Action : इंदौर लोकायुक्त टीम ने बड़वानी के डॉक्टर और कम्यूटर ऑपरेटर को ₹35000 की रिश्वत लेते पकड़ा!

Indore : लोकायुक्त पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठीकरी, जिला बड़वानी के डॉ राजवीर तोमर, बीएमओ और राहुल कुमार गुप्ता, ब्लॉक कम्प्यूटर ऑपरेटर (संविदा), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठीकरी, जिला बडवानी को ₹35000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

जानकारी के मुताबिक, आवेदक डॉ बलवीर सिंह वर्मा कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर उप स्वास्थ्य केंद्र, कालापानी, ब्लॉक ठिकरी (जिला बडवानी) में पदस्थ है। आवेदक को हर माह ₹28500 वेतन एवं ₹14500 पीबीआई (परफोर्मेस बेस इंसेटिव) मिलता है। आवेदक की वर्ष 2024 के 2 माह (दिसम्बर-जनवरी) एवं माह मार्च, अप्रैल एवं मई 2025 की वेतन लगभग ₹1,42,000 एवं 10 माह का ₹1,45,000 पीबीआई बकाया है। इस प्रकार कुल ₹2,87,000 बकाया निकलना है।

आवेदक अपने वेतन एवं पीबीआई के भुगतान के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठिकरी डॉ राजवीर तोमर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी एवं राहुल कुमार गुप्ता ब्लॉक कम्प्यूटर आपरेटर से मिला था। आवेदक के रूके हुए वेतन एवं पीबीआई की राशि निकालने के एवज में आवेदक से ₹50,000 रिश्वत की मांग की गई।

इस बात की शिकायत आवेदिक ने पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय राजेश सहाय को की। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को लोकायुक्त ट्रैप दल का गठन किया और आरोपी राहुल कुमार गुप्ता को आवेदक से ₹35,000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

लोकायुक्त के ट्रैप दल में कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक आनंद चौहान, निरीक्षक राहुल गजभिये, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रंजीत द्विवेदी, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक अनिल परमार, आरक्षक चेतन सिंह परिहार, आशीष आर्य, आरक्षक कमलेश तिवारी और आरक्षक श्रीकृष्ण अहिरवार शामिल रहे।