WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukta Raid : महिला हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ा 

रिश्वत की दूसरी क़िस्त लेते चंगुल में फंसी  

1840

Lokayukta Raid : महिला हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ा 

Indore : लोकायुक्त ने परदेशीपुरा थाने में पदस्थ महिला हेड कांस्टेबल अनीता सिंह को 2 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। हेड कांस्टेबल अनीता सिंह ने महिला आरोपी से जमानत के नाम पर 5 हजार की रिश्वत मांगी थी। बाद में साढ़े 3 हजार में डील फ़ाइनल हुई। वह डेढ़ हज़ार रुपए पहले ले चुकी थी। दूसरी क़िस्त लेते आज उसे पकड़ लिया।

उसने एक महिला आरोपी से जमानत के लिए 5 हजार रुपए मांगे थे। हेड कांस्टेबल अनीता सिंह उससे 1500 पहले ही ले चुकी थी। दूसरी क़िस्त के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर महिला ने लोकायुक्त में इसकी शिकायत कर दी। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पकड़ने का जाल बिछाया और वो उसमें फंस गई।

जैसे ही महिला प्रधान आरक्षक अनीता सिंह दूसरी किस्त के रूप में 2 हजार रुपए रिश्वत ले रही थी, तभी लोकायुक्त की टीम ने वहां दबिश देकर उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। शिकायत करने वाली प्रियंका शुक्ला ने बताया कि जेठानी से उसका घरेलू विवाद चल रहा है। प्रधान आरक्षक अनीता सिंह ने मेरी और मेरे पति की जमानत के लिए 5 हजार की मांग की। बाद में साढ़े तीन हजार में फायनल हुआ।