WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukta Trap: खरगोन जिले में अकाउंट्स ऑफिसर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया

439

Lokayukta Trap: खरगोन जिले में अकाउंट्स ऑफिसर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया

खरगोन: मध्य प्रदेश की इंदौर लोकायुक्त इकाई ने खरगोन जिले में ट्रैप कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत भगवानपुरा के अकाउंट्स ऑफिसर महेंद्र सिंह चौहान को गुरुवार रात्रि 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
लोकायुक्त पुलिस इंदौर के एसपी राजेश सहाय ने बताया कि दल ने रात्रि जनपद पंचायत भगवानपुरा के लेखाधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को दस हजार रु की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
इस संबंध में बताया गया कि शिकायतकर्ता राजेश पंवार, निवासी ग्राम बिष्टान, जिला खरगोन, ठेकेदारी का कार्य करते हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत हीरापुर में सीसी रोड और चेक डैम निर्माण के लगभग 10 लाख रुपये के कार्य के लिए 20 जनवरी 2026 को ठहराव प्रस्ताव की फाइल संबंधित लेखाधिकारी को सौंपी थी।
आरोप है कि फाइल प्रस्तुत करते ही चौहान ने 10,000 रुपये ले लिए और कहा कि सीईओ मैडम के 5 प्रतिशत और मेरे 2 प्रतिशत लगेंगे। 10 लाख रुपये के काम पर 5 प्रतिशत के हिसाब से 50 हजार मैडम का कमीशन कहते हुए कथित रूप से रिश्वत की मांग की गई।
शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने सत्यापन किया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टिया सही पाए गए। शिकायत में यह भी बताया गया कि दो नई फाइलों की स्वीकृति के लिए भी 10,000 रुपये की अतिरिक्त मांग की गई थी। इसके बाद ट्रैप दल गठित कर आरोपी को खरगोन में रिश्वत लेते पकड़ा गया।


आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि विवेचना में यदि सीईओ की संलिप्तता के साक्ष्य मिलते हैं तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।
ट्रैप की कार्रवाई डीएसपी सुनील तालान और अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई।