WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukta Trap : जॉइंट रजिस्ट्रार विनोद सिंह 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार!

1828

Lokayukta Trap : जॉइंट रजिस्ट्रार विनोद सिंह 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार!

Bhopal : लोकायुक्त पुलिस ने सहकारिता विभाग के जॉइंट रजिस्ट्रार विनोद सिंह को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते द्वारा की गई, जो लंबे समय से उनकी गतिविधियों की निगरानी कर रहा था। इस गिरफ्तारी से विभाग में हड़कंप मच गया।

आवेदक विनोद शर्मा पिता शशिधर शर्मा ने विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त भोपाल को शिकायत की। उन्होंने संयुक्त पंजीयक/संयुक्त आयुक्त, सहकारी संस्थाएं, भोपाल विनोद कुमार सिंह की शिकायत की थी कि वे विशाल सागर गृह निर्माण समिति के खिलाफ चल रही जांच के एवज में 5 लाख की रिश्वत मांग रहे थे।

उनकी इस शिकायत का सत्यापन किया गया जो सही पायी गई। इसके बाद जाल बिछाया गया और आज विनोद सिंह को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। उन्हें दो लाख रूपए लेते हुए मैनिट चौराहा, वैशाली नगर रोड में पकड़ा गया। इस ट्रेप कार्रवाई नेतृत्व पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक जीएस मर्स्कोले, निरीक्षक उमा कुशवाहा एवं प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल, ब्रज बिहारी पांडे, आरक्षण अवधबाथवी शामिल थे।