WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap : लोकायुक्त ने जिला अस्पताल में महिला अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा!

सूचना देने के बदले मांगे थे ₹4 हजार, शिकायत पर कार्रवाई!

801

Lokayukt Trap : लोकायुक्त ने जिला अस्पताल में महिला अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा!

Jabalpur : मध्यप्रदेश के जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने जिला अस्पताल की महिला अधिकारी को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। आरोपी अधिकारी सुनीता विलियम सीएमएचओ कार्यालय के आरटीआई विभाग में पदस्थ है।

IMG 20250506 WA0106

शिकायतकर्ता राकेश विश्वकर्मा ने आरटीआई के तहत कुछ कर्मचारियों की पदस्थापना से जुड़ी जानकारी मांगी थी। इस पर सुनीता विलियम ने जानकारी देने के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। सौदा 4 हजार में तय हुआ और राकेश ने इसकी शिकायत 2 मई को लोकायुक्त एसपी कार्यालय में की। लोकायुक्त की टीम ने मामले की जांच कर जाल बिछाया और आज 6 मई को जिला अस्पताल परिसर में सुनीता विलियम को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया।

रंगेहाथ पकड़े जाने पर महिला अधिकारी ने अपना चेहरा कपड़े से छिपाने की कोशिश की। लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि सरकारी सूचना देने के लिए रिश्वत मांगना कानूनन अपराध है।