WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukta Trap : वेयर हाउस के ब्रांच मैनेजर को लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा!

669
WhatsApp Image 2025 02 19 At 19.37.05

Lokayukta Trap : वेयर हाउस के ब्रांच मैनेजर को लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा!

वेयर हाउस संचालक को ब्लैक लिस्ट करने की धमकी देकर रिश्वत मांगी!

Jabalpur : लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए वेयर हाउस का ब्रांच मैनेजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। बताया जा रहा है कि मैनेजर का साथी भी रिश्वत लेने में शामिल था। ब्रांच मैनेजर प्रदीप पटले ने वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन में पदस्थ प्रदीप पटले ने रांझी निवासी गुरु नानक वेयर हाउस के संचालक दमनीत सिंह भसीन से रिश्वत मांगी थी।

भसीन के वेयर हाउस में 100 क्विंटल गेहूं का स्टॉक गायब था। इसके बाद ब्रांच मैनेजर ने संचालक को डराया-धमकाया कि गायब गेहूं की पूर्ति न होने पर उसके वेयर हाउस को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इससे परेशान होकर वेयर हाउस संचालक ने 92 हजार की रिश्वत देने के लिए तैयार हो गया। बुधवार को जब प्रदीप पटले रिश्वत की पहली किश्त के 50 हजार रुपए ले रहा था।

उसी दौरान लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त की ओर से इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेश बिसेन को भी आरोपी बनाया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 धारा के तहत मामला दर्ज लोकायुक्त की ओर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।