WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukta Trap: भोपाल में सब इंजीनियर और बाबू 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

1500

Lokayukta Trap: भोपाल में सब इंजीनियर और बाबू 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

भोपाल: लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुरा (रायसेन) नगर परिषद के सब इंजीनियर और बाबू को ₹200000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

ट्रैप की जानकारी देते हुए लोकायुक्त पुलिस भोपाल के पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर ने बताया कि आवेदक श्री जयंत चतुर्वेदी ‘नवीन बिल्डकॉम’ फर्म के संचालक हैं। फर्म द्वारा नगर परिषद उदयपुरा के अंतर्गत बस स्टैंड का सी.सी. निर्माण कार्य एवं मेन रोड पर सी.सी. रोड निर्माण कार्य किया गया था। उक्त कार्य के लिए फर्म की दो सिक्योरिटी डिपॉजिट (SD) नगर परिषद उदयपुरा में जमा थी।

इन दोनों SD को रिलीज करने तथा अनुभव प्रमाण-पत्र जारी करने के एवज में नगर परिषद उदयपुरा में पदस्थ उपयंत्री दीपांशु पटेरिया एवं सहायक ग्रेड-2 शंकर साहू द्वारा आवेदक से ₹5,00,000/- रिश्वत की मांग की जा रही थी।

आवेदक द्वारा इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त भोपाल से की गई। शिकायत सत्यापन पश्चात गठित टीम द्वारा दिनांक 28.04.2026 को आरोपी उपयंत्री दीपांशु पटेरिया को आवेदक से ₹ 2,00,000/- की रिश्वत लेते हुए 6 नंबर हॉकर्स कॉर्नर, भोपाल के सामने रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा-7, 12 एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा-61 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*ट्रैप दल सदस्य:* उप पुलिस अधीक्षक अजय मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, उप पुलिस निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले, प्रधान आरक्षक नेहा परदेसी, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, आरक्षक मनमोहन साहू, आरक्षक रविंद्र शर्मा, आरक्षक मनोज मांझी, आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह