WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Loksabha Elections in MP: दूसरे चरण के लिए 6 लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान,उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 1 करोड़ 11 लाख वोटर

832

Loksabha Elections in MP: दूसरे चरण के लिए 6 लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान,उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 1 करोड़ 11 लाख वोटर

भोपाल: मध्यप्रदेश में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है। दूसरे चरण में छह लोकसभा सीटों पर कल शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। इन सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। कुल 80 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जिनके भाग्य का फैसला करने के लिए 1 करोड़ 11 लाख वोटर करेंगे। शुक्रवार 26 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे के बीच मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिये निर्धारित समय के 48 घण्टे से पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को, जो उस लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होता है। इस हेतु सघन निगरानी अभियान चलाया जाता है।

दूसरे चरण में मध्यप्रदेश के लोकसभा संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ (अजा), दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा एवं होशंगाबाद में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इन लोकसभा सीटों में सबसे ज्यादा बीस लाख मतदाता सीधी में है। इसके बाद 19 लाख 94 हजार मतदाता खजुराहो लोकसभा सीट पर है। इन छह लोकसभा सीटों पर मतदान कराने के लिए मतदान दल मतदान सामग्री लेकर गुरुवार को रवाना होंगे। सभी क्षेत्रों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा है कि मतदाताओं को मतदान के लिए लंबी कतारों में न लगना पड़े इसके लिए क्यू मैनेजमेंट किया जाए। सभी स्थानों पर मतदान से एक घंटे पहले मॉकपोल किया जाएगा। इसके बाद सात बजे से मतदान होगा।

दमोह में चौदह उम्मीदवार मैदान में है। टीकमगढ़ में केवल सात उम्मीदवार मैदान में है। खजुराहो में चौदह, सतना में 19,रीवा में 14 और नर्मदापुरम में 12 उम्मीदवार मैदान में है।