WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Loot in Bus: सरेआम बंदूक दिखाकर यात्रियों को लूटा, बाइक से आये 2 बदमाशों ने किए हवाई फायर, जेवर और कैश छीनकर भागे!

833
WhatsApp Image 2024 09 06 At 10.58.36

Loot in Bus: सरेआम बंदूक दिखाकर यात्रियों को लूटा, बाइक से आये 2 बदमाशों ने किए हवाई फायर, जेवर और कैश छीनकर भागे!

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

छतरपुर (मध्यप्रदेश): छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र यात्री बस लूटने का मामला सामने आया है। जहां दो बदमाशों ने यात्री बस में लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह राजनगर थाना क्षेत्र में कुटने डैम के पास की है। जहां यह बस छतरपुर से सतना जा रही थी। इसमें 20 यात्री सवार थे। जहां बाइक पर आए बदमाशों ने सवारी बन बस को रुकवाया और बंदूक दिखाकर यात्रियों से पैसे-गहने छीन लिए।

यह लूट के दौरान बदमाशों ने तीन हवाई फायर भी किए और फरार हो गए।

●सवारी बनकर बस रोकी..

ड्राइवर किशोरी कुशवाहा के मुताबिक दोनों लुटेरों ने सवारी बनकर बस को हाथ दिया तो हमने बस रोक दी, वे दोनों बस में चढ़े और उनमें से एक ने कट्टा निकालकर गाली-गलौज करते हुए हवाई फायर कर दिया। आगे की सीट पर बैठी महिलाओं से जेवर और कैश छीन लिया। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी।

कंडक्टर समीर अली ने बताया बाद में लुटेरे मेरे पास आए और मेरा सारा पैसा (कैश) लेकर खेतों की तरफ भाग गए। जब हमने उतरकर देखा तो उनकी बाइक वहीं खड़ी थी। उसका नंबर नोट कर हम थाने में शिकायत करने आये हैं।

●बच्चे के 50₹ भी छीने..

प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने पुलिस को बताये मुताबिक कट्टा दिखाकर, धमकाकर जेवर, कैश और मोबाइल छीन लिए। इतना ही नहीं उसने एक बच्चा जो हाथ में 50 रुपये का नोट लिए था वो भी छीनकर ले गए।

एक महिला यात्री ने कहा कि मैं राजनगर जाने के लिए बस में चढ़ी थी। लुटेरों ने मेरा मंगलसूत्र, मेरी बेटी की सोने की चेन और मेरे पास रखे 20 हजार रुपए छीन लिए, जो उसने बेटी के इलाज के लिए रखे थे।

●SP बोले..

छतरपुर एसपी अगम जैन ने कहा कि खजुराहो SDOP सलिल शर्मा और राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा मौके पर हैं और यात्रियों से पूछताछ कर मामले की जांच और कार्यवाही कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।