WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Loot of 35 Lakhs : कांट्रेक्टर के 2 कर्मचारियों से दिनदहाड़े चाकू की नोक पर करीब 35 लाख की लूट!

पुलिस को कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही!

1187

Loot of 35 Lakhs : कांट्रेक्टर के 2 कर्मचारियों से दिनदहाड़े चाकू की नोक पर करीब 35 लाख की लूट!

Indore : लसूड़िया थाना क्षेत्र में कॉन्ट्रेक्टर के कर्मचारियों के साथ चाकू की नोक पर दिनदहाड़े करीब 35 लाख रुपए की लूट की वारदात को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। सूचना के बाद डीसीपी, एडीशनल डीसीपी और क्राइम ब्रांच के अफसर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में कर्मचारियों की भूमिका संदेहास्पद लग रही है। पुलिस घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

चाकू की नोक पर हुई लाखों रूपए की लूट से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 78 की है, जहां कंस्ट्रक्शन कारोबारी रणवीर सिंह का ऑफिस है, जो रोड का कॉन्ट्रेक्ट लेते हैं। यहां उनके कर्मचारी अशोक और सोनू के साथ चाकू की नोंक पर 35 लाख रुपए की लूट हुई। कॉन्ट्रेक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि कर्मचारी ऑफिस से रुपए से भरा बैग लेकर उनके घर पर रखने जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रास्ते में कर्मचारियों को रोक लिया और चाकू की नोंक पर रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

घटना के बारे में एडीशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया की इस घटना में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों से 35 लाख से भरा भाई छीन लिया।

पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाँच शुरू की। जिसमें पुलिस घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें बाइक सवार बदमाश जाते हुए नजर आ रहे हैं।वही पुलिस को कर्मचारियों की भूमिका संदेहास्पद लग रही है। पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की  तलाश कर रही हैं। दिनदहाड़े हुई इस लूट से इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।