WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

भगवान श्री देवनारायण जी का मनाया जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा, शहर के विभिन्न मार्गों से निकली यात्रा!

565
WhatsApp Image 2025 02 09 At 18.01.57

भगवान श्री देवनारायण जी का मनाया जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा, शहर के विभिन्न मार्गों से निकली यात्रा!

भगवान श्री देवनारायणजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर परशोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः 10 बजे त्रिपोलिया गेट से हुआ शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु एवं समाजजन पारंपरिक परिधानों में उपस्थित रहे। शोभायात्रा में घोड़े, बग्गियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सुसज्जित रथ में भगवान शिव देवनारायण जी का चित्र विराजमान था। यात्रा में राजस्थान के आसींद में स्थित अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थान मालासेरी डूंगरी के पुजारी श्यामलाल पोसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 02 09 at 18.01.57 1

शोभायात्रा शहर के चांदनी चौक, चौमुखीपुल, घासबाजार, माणकचौक, गणेश देवरी, धानमंडी, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, नगर निगम चौक, महलवाड़ा एवं थावरिया बाजार होते हुए श्री देवनारायण मंदिर, गुर्जर मोहल्ला, धभाई जी का वास, पर समाप्त हुई। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

WhatsApp Image 2025 02 09 at 18.01.57 2

महाआरती एवं प्रसादी वितरण:

शोभायात्रा के समापन के उपरांत श्री देवनारायण मंदिर में महाआरती एवं भव्य प्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में समस्त गुर्जर समाज, जिला रतलाम के वरिष्ठजन, युवा, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।