WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Love Jihad : कॉल सेंटरों, टेलीपरफॉर्मेंस सेंटरों पर धर्मांतरण और लव जिहाद के लिए स्लीपर सेल सक्रिय!

लव जिहाद पीड़ित युवती ने पुलिस को इस रैकेट के बारे में बताया, कई खुलासे किए! 

614

Love Jihad : कॉल सेंटरों, टेलीपरफॉर्मेंस सेंटरों पर धर्मांतरण और लव जिहाद के लिए स्लीपर सेल सक्रिय!

Indore : एक ब्राह्मण युवती के साथ धर्मांतरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया। पीड़िता ने सुल्तान रोशन नागोरी पर संगीन आरोप लगाए, जिसमें शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव, और अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग शामिल है। लसूड़िया पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुल्तान के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और दुष्कर्म सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने कहा कि सुल्तान ने उसके ऊपर जादू-टोना भी करवाया, ताकि वह उसके प्रभाव में आ जाए। युवती ने आरोप लगाया कि इंदौर में मुस्लिम युवक खासकर कोचिंग में पढ़ने वाली हिंदू लड़कियों को टारगेट करते हैं। लगभग 10 हजार हिंदू लड़कियां मुस्लिम लड़कों के निशाने पर हैं। कॉल सेंटर और टेलिपरफॉर्मेंस के कार्यस्थलों पर भी धर्मांतरण के लिए स्लीपर सेल सक्रिय हैं। युवती ने कहा कि हिंदू लड़कियों को मुसलमान लड़कों की टीम में रखा जाता है, जहां उन्हें बताया जाता है कि अल्लाह ने तुम्हें हमारे लिए बनाया है। इसके बाद उन्हें खाने में नशा देकर शारीरिक शोषण किया जाता है।

 

नशा देकर शारीरिक शोषण

पीड़िता ने बताया कि सुल्तान ने 2018 से उसके साथ शारीरिक शोषण शुरू कर दिया था। उसने धमकी दी कि अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। होटल में शारीरिक संबंध के दौरान सुल्तान ने कई फोटो और वीडियो बनाए, जिससे दबाव बनाकर वह युवती को मुसलमान बनने के लिए मजबूर करता रहा। इस कारण पीड़िता 2019 में पंजाब चली गई और वहां नौकरी करने लगी। हालांकि, 2020 में सुल्तान की शादी के बाद मार्च 2025 में युवती इंदौर लौटी और टेली परफॉर्मेंस में नौकरी शुरू की।

6 जून 2025 को सुल्तान ने फिर से उससे संपर्क किया और पुराने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुल्तान को हिरासत में लिया। इस मामले ने शहर में सनसनी फैला दी। जांच में स्लीपर सेल्स और धर्मांतरण के कथित नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इसमें कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है।