WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

LPG Rate : एलपीजी सिलेंडर के रेट 1 अगस्त को होंगे अपडेट, इस बार सस्ता होगा या महंगा?

1834

LPG Rate : एलपीजी सिलेंडर के रेट 1 अगस्त को होंगे अपडेट, इस बार सस्ता होगा या महंगा?

LPG Rate : एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 1 अगस्त  को अपडेट होंगे। जुलाई में एक तारीख के बजाए एलपीजी के रेट में बदलाव 4 जुलाई को किया गया था। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सावन के पहले दिन ही LPG के उपभोक्ताओं को झटका दिया।

कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹1,773 से बढ़कर ₹1,780 प्रति सिलेंडर हो गई।

अगर 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बात करें तो एक मार्च 2023 को इसके रेट में बदलाव किया गया। इस दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने राहत देने के बजाय घरेलू सिलेंडर 50 रुपये महंगा करके 1053 से 1103 पर पहुंच दिया। इससे पहले 6 जुलाई 2022 को रेट अपडेट हुए थे। ऐसे में देखा जाए तो घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव की संभावना कम है। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घट-बढ़ सकते हैं।

CBI ने भ्रष्टाचार मामले में 2 संयुक्त संचालकों सहित 4 को किया गिरफ्तार, ₹60 लाख नगद बरामद