WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग: पूर्व IAS अधिकारी महेश चौधरी पूर्णकालिक सदस्य प्रशासन नियुक्त

1063
WhatsApp Image 2025 11 05 At 16.35.13

मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग: पूर्व IAS अधिकारी महेश चौधरी पूर्णकालिक सदस्य प्रशासन नियुक्त

भोपाल: राज्य शासन में आज एक आदेश जारी कर पूर्व IAS अधिकारी महेश चौधरी को मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग का पूर्णकालिक सदस्य प्रशासन नियुक्त किया है।

बता दें कि महेश चौधरी 2001 बैच के IAS अधिकारी रहे हैं। वे जबलपुर और रीवा संभाग के कमिश्नर भी रहे हैं। इससे पहले वे छिंदवाड़ा और जबलपुर के कलेक्टर भी रहे हैं। श्री चौधरी राज्य शासन के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। हाल ही में वे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के OSD भी रहे। इनकी गिनती मध्यप्रदेश में परिणाम देने वाले अधिकारियों में रही है।

भोपाल के प्रोफेसर ख़ेम सिंह डेहरिया को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा ग्वालियर के डॉक्टर सुनील कुमार सिंह राठौर को अंशकालिक सदस्य और डॉ देवेंद्र सिंह गुर्जर को सचिव नियुक्त किया गया है।