WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मध्यप्रदेश पर्यटन कराएगा नर्मदा परिक्रमा, जबलपुर से कल होगी शुरुआत

1783

मध्यप्रदेश पर्यटन कराएगा नर्मदा परिक्रमा, जबलपुर से कल होगी शुरुआत

 

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आध्यात्म पर्यटन के तहत नर्मदा परिक्रमा की शुरुआत गुरुवार को जबलपुर से की जा रही है। मध्यप्रदेश की जीवनरेखा कही जाने वाली मां नर्मदा नदी की परिक्रमा सर्वसुविधायुक्त वाहनों से होगी। 14 दिन और 15 रात के इस टूर पैकेज की सुविधा जबलपुर, इंदौर और भोपाल से ली जा सकती है।

मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री विनोद गोंटिया ने बताया कि सुसज्जित वाहनों से नर्मदा परिक्रमा सुविधा का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 10.00 बजे से एमपीटी कलचुरी रेसीडेंसी, जबलपुर में पूज्यनीय संतजनों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों की विशिष्ठ उपस्थित में किया जाएगा।निगम के प्रबंध निदेशक श्री एम विश्वनाथन ने बताया कि, ‘जो श्रद्धालु यात्रा में शामिल होना चाहते हैं वे बुकिंग एवं परिक्रमा के संबंध में जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय से हासिल कर सकते हैं। मप्र पर्यटन के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों एवं मार्केटिंग कार्यालयों से भी बुकिंग की जा सकेगी। यात्रा का विवरण जबलपुर से- यात्रा प्रारंभ होकर अमरकंटक, मंडला, करेली, नर्मदापुरम, हांडिया, ओंकारेश्वर, बड़वानी, राजपिपल्या, काठपोर, मीठी तलाई, बडोदरा, झाबुआ, महेश्वर, उज्जैन, सलकनपुर, बुदनी, जबलपुर होते हुए अमरकंटक में यात्रा का समापन होगा।

इंदौर/भोपाल से- यात्रा प्रारंभ होकर उज्जैन, ओंकारेश्वर, बड़वानी, राजपिपल्या, काठपोर, मीठी तलाई, झाबुआ, मांडू, महेश्वर, सलकनपुर, झाबुआ, अमरकंटक, मंडला, करेली, नर्मदापुरम, ओंकारेश्वर होते हुए यात्रा इंदौर/भोपाल में समापन होगा।