WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत Narendra Giri Maharaj का संदेहास्पद परिस्थितियों में निधन

1135
WhatsApp Image 2021 09 20 At 6.47.55 AM 696x408

Prayagraj: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत Narendra Giri Maharaj का संदेहास्पद परिस्थितियों में आज निधन हो गया। प्राप्त जानकारों के मुताबिक अभी उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। चर्चा के अनुसार उन्हीं के आश्रम की एक शिष्य के साथ उनका विवाद चल रहा था और उसे कुछ समय पहले आश्रम से निष्कासित भी कर दिया गया था।

बता दें कि हरिद्वार में लगे कुम्भ के दौरान महंत नरेंद्र गिरी महाराज कोरोना से पीड़ित हो गए थे। 72 वर्षीय महंत नरेंद्र गिरी महाराज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उसके बाद से महंत नरेंद्र गिरी महाराज कई जांचों के बाद कोरोना की पुष्टि हुई थी। कोरोना से ठीक होने के बाद अपने आश्रम आ गए थे और उनकी देखरेख की जा रही थी। लेकिन आज अचानक से मौत की खबर ने सबको सदमे में डाल दिया है। किसी को समझ में नहीं आ रहा कि महंत नरेंद्र गिरी महाराज की मौत कैसे हुई हैं।

अफवाहों की बाजार भी बहुत गर्म है, महंत नरेंद्र गिरी महाराजकी मौत को संग्दिध बताया जा रहा है। महाराज का शव फंदे से लटका मिला था।