WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Mahapanchayat of JAYAS : आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर चलाने वाले वन अधिकारियों पर एट्रोसिटी एक्ट में प्रकरण दर्ज करने की मांग!

1079
WhatsApp Image 2025 06 30 At 17.55.05

Mahapanchayat of JAYAS : आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर चलाने वाले वन अधिकारियों पर एट्रोसिटी एक्ट में प्रकरण दर्ज करने की मांग!

खातेगांव से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Khategaon (Dewas) : बरसते पानी में जिन वन अधिकारियों ने खिवनी गांव में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर चलाएं, उन पर एट्रोसिटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किए जाएं। यह उद्गार व्यक्त करते हुए विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने खातेगांव की विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब 40 आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर चल रहा था, तब छोटे-छोटे बच्चे रो रहे थे। परिवारों को आटा दाल तक निकालने नहीं दिया। लेकिन, ऐसी बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करने वाले वन अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

WhatsApp Image 2025 06 30 at 17.55.13

विधायक डॉ अलावा ने कहा कि आदिवासी हितों की बातें करने वाली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री उजाड़े गए लोगों से मिलने तक नहीं आए। उन्होंने अपने एक मंत्री विजय शाह को खानापूर्ति के लिए भेज दिया। ‘जयस’ महा पंचायत की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि जो आदिवासियों का हक छिनेगा हम उसका इलाज करेंगे। हम बिकाऊ नहीं है। हमारे लोगों को, जनप्रतिनिधियों को तोड़ने का काम भाजपा कर रही है। भाजपा सरकार चाहती है कि हम एकजुट नहीं होने पाएं। डॉ भूरिया ने कहा कि बरसात में आदिवासियों के घर तोड़ना, इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं है।

सभा को विधायक मोंटू सोलंकी, पूर्व विधायक पाचीलाल मेड़ा आदि ने भी संबोधित किया। बाद में खातेगांव एसडीएम को वन अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया। सभा में विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में आदिवासी युवा शामिल थे।