WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Maharashtra Bharti Honor To Dr. Vikas Dave: महाराष्ट्र का सबसे बड़ा सम्मान महाराष्ट्र भारती डॉ विकास दवे को

1141
WhatsApp Image 2023 03 11 At 10.00.21 AM

Maharashtra Bharti Honor To Dr. Vikas Dave: महाराष्ट्र का सबसे बड़ा सम्मान महाराष्ट्र भारती डॉ विकास दवे को

मुंबई। मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक और देवपुत्र के संपादक डॉ विकास दवे को महाराष्ट्र साहित्य अकादमी का सबसे बड़ा सम्मान महाराष्ट्र भारती प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

ज्ञात रहे कि महाराष्ट्र साहित्य अकादमी एक लाख रु के दो बड़े सम्मान प्रदान करती है। उसमें भी महाराष्ट्र भारती सम्मान देश का सबसे अधिक गौरवशाली अलंकरण माना जाता है। यह सम्मान देश के किसी वरेण्य साहित्यकार को उनकी हिंदी सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। अनेक वर्षों से बाल साहित्य और हिंदी साहित्य के लिए स्वयं को खपा देने वाले डॉ विकास दवे को यह सम्मान प्रदान करने की घोषणा से संपूर्ण साहित्य जगत प्रसन्नता अनुभव कर रहा है।

विकास दवे पिछले कई वर्षों से न सिर्फ मध्य प्रदेश वरन पूरे देश में हिंदी सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं और उनका यह कार्य लगातार जारी है।

मीडियावाला परिवार और इंदौर लेखिका संघ की संस्थापक- संरक्षक डॉ स्वाति तिवारी ने डॉ विकास को यह सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई दी है।