WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Maharashtra Elections : ‘महाविकास अघाड़ी’ में सीटों के बंटवारे का विवाद ख़त्म, फार्मूला तय!

तीनों प्रमुख पार्टियों ने बराबर सीटें बांटी और सहयोगी सपा को भी सीट दी!

770

Maharashtra Elections : ‘महाविकास अघाड़ी’ में सीटों के बंटवारे का विवाद ख़त्म, फार्मूला तय!

Mumbai : महाविकास अघाड़ी में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर सीटों का फॉर्मूला तय हो गया। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया कि हमने तय किया कि कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) 85-85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। शेष 18 सीटों पर हम समाजवादी पार्टी और अपने गठबंधन दलों के साथ बातचीत करेंगे। इस बारे में जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हम महाविकास अघाड़ी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और हम सरकार बनाएंगे।

महाविकास अघाड़ी में सीटों का फॉर्मूला तय होने के बाद शिवसेना (उद्धव) ने 65 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। वहीं 23 नवंबर को चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा। महाविकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान मची थी।

उद्धव ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी 100 सीट से कम पर मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन कांग्रेस इतनी सीटें देने के लिए राजी नहीं थी। सीट बंटवारा फाइनल नहीं होने की वजह से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय भी तय नहीं हो पा रहा था। सीट बंटवारा विवाद सार्वजनिक न हो, इसलिए बुधवार दोपहर से एमवीए के कुछ नेताओं की मुंबई में गुप्त बैठक हो रही थी। जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार से मुलाकात कर मौजूदा डेडलॉक की पूरी जानकारी दी थी।

संजय राउत ने ये कहा
सीटों का बंटवारा होने से पहले शिवसेना-यूबीटी राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा था कि एमवीए के बीच सीटों के बंटवारे पर 99 फीसदी काम पूरा हो गया है। राउत ने यह भी संकेत दिया था कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है विपक्षी गठबंधन एमवीए के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार देर रात मुंबई में मुलाकात की थी और यह संकेत दिया कि विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। हालांकि अब स्थिति साफ है। एमवीए के तीनों अहम घटक दल 85-85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।