WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Maharashtra Rajyasabha : सत्ताधारी गठबंधन को झटका, जानिए BJP ने कैसे पांसा पलटा

1888

Mumbai : महाराष्ट्र के राज्यसभा चुनाव में टीम शिवसेना को बड़ा झटका लगा। भाजपा ने शिवसेना के खिलाफ सीधे मुकाबले में राज्य में तीन सीटों पर जीत दर्ज की। इस तरह राज्य की 6 राज्यसभा सीटों पर भाजपा और गठबंधन ने तीन-तीन सीटें जीतीं। राज्यसभा चुनाव में आए ये नतीजे MLC और स्थानीय निकाय चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।
बीजेपी के धनंजय महादिक ने छठी सीट पर शिवसेना के संजय पवार को हरा दिया, जिसके नतीजे करीब शनिवार को आए। बीजेपी के पक्ष में अप्रत्याशित रूप से 10 वोट मिले। जीत के लिए एक प्रत्याशी को 41 वोटों की जरूरत थी। अन्य विजेताओं में भाजपा के पीयूष गोयल और अनिल बोंडे, कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी, NCP के प्रफुल्ल पटेल और शिवसेना के संजय राउत शामिल हैं। पीयूष गोयल और अनिल बोंडे दोनों को 48 वोट मिले।
चुनाव के बाद महाराष्ट्र के पूर्व CM और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है कि महाराष्ट्र में राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशी चुनकर आए। पीयूष गोयल को सबसे ज्यादा 48 वोट मिले हैं और अनिल बोंडे को भी 48 वोट मिले हैं। हमारे तीसरे प्रत्याशी भी शिवसेना के संजय राउत से ज्यादा वोट लेकर चुनकर आए हैं। भाजपा की ताकत आज हमको देखने को मिली है।
महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा कि जिस कुशलता के साथ पूरी पार्टी एकजुट होकर लगी थी, उन्होंने दिखा दिया कि भाजपा को ही प्रदेश में लोगों ने चुना था। फिर एक बार जनता को मौका मिलेगा और जनता भाजपा के साथ खड़ी है।

राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पेचीदा
महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमारे दूसरे उम्मीदवार संजय पवार को पहली वरीयता के सबसे ज्यादा 33 वोट मिले, लेकिन राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया पेचीदा है। दूसरी वरीयता के वोट के आधार पर भाजपा उम्मीदवार को बढ़त मिल गई। हमारा एक वोट अमान्य भी घोषित किया गया।

देर से शुरू हुई मतगणना
महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनावों की मतगणना निर्वाचन आयोग की अनुमति मिलने के बाद देर रात एक बजे के बाद शुरू हो पाई। मतगणना शुक्रवार शाम पांच बजे शुरू होनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, क्योंकि भाजपा ने आयोग का रुख कर सत्तारूढ़ महाविकास आघाड़ी (MVA) गठबंधन के तीन विधायकों पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया।