WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

डूंगरपुर राजघराने के महारावल महिपाल सिंह का निधन

1667
WhatsApp Image 2023 08 19 At 11.59.25 AM

डूंगरपुर राजघराने के महारावल महिपाल सिंह का निधन

नीति भट्ट की रिपोर्ट

नई दिल्ली/ डूंगरपुर।
डूंगरपुर राजघराने के महारावल महिपाल सिंह का शनिवार बड़े सवेरे निधन हो गया। उनके देहान्त की खबर से सम्पूर्ण वागड़ में शोक की लहर छा गई।

महिपाल सिंह पूर्व राज्यसभा सांसद हर्ष वर्धन सिंह डूंगरपुर के पिता और सुप्रसिद्ध क्रिकेटर राज सिंह डूंगरपुर के बड़े भाई थे।उनके पिता दिवंगत महारावल लक्ष्मण सिंह राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष रहें।

92 वर्षीय महिपाल सिंह राजनीति, अंतर राष्ट्रीय रिलेशंस,साहित्य,खेल कूद, वन्य पशु, पर्यावरण, डेयरी विकास और कला एवं संस्कृति के अच्छे जानकार थे। वे अंतर राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष रहे। अपने चाचा डॉ नागेन्द्र सिंह द्वारा स्थापित जगतधात्रि माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भी रहें।

उनकी अंतिम यात्रा आज शनिवार दोपहर दो बजे उदय बिलास पैलेस डूंगरपुर से राजघाट सुरपुर ( भूलामणि) के लिए प्रस्थान करेगी ।

उनके निधन पर कई राजनेताओं, पूर्व राजघरानों के सदस्यों, सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र के सदस्यों और कई मुख्य मंत्रियों के जनसम्पर्क अधिकारी और प्रेस अटेची रहें गोपेंद्र नाथ भट्ट ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मीडियावाला परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि