WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Major Accident in Morena:आग की अफवाह से भगदड़, दूसरी ट्रेन से कटकर 6 लोगों की मौत

398

Major Accident in Morena:आग की अफवाह से भगदड़, दूसरी ट्रेन से कटकर 6 लोगों की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना और राजस्थान के धौलपुर के बीच सरायछौला थाना क्षेत्र के हेतमपुर स्टेशन के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक यात्री का मोबाइल फटने के बाद आग लगने की अफवाह फैल गई। इसके बाद किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक ट्रेन हादसे से हडकम्प मच गया, यहां उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री आग लगने की अफवाह से ट्रेन से कूद पड़े, जिससे दूसरे ट्रैक पर आ रही पातालकोट की चपेट में कई यात्री आ गए. ट्रेन की चपेट में आने से करीब छह लोगों की मौत हो गई. घटना मुरैना के हेतमपुर स्टेशन की बताई जा रही है. मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

जानकारी के मुताबिक मुरैना के हेतमपुर स्टेशन के पास ये दुर्घटना हुई है. उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार (14 जून) को शाम 4  बजे मुरैना से धौलपुर की तरफ रवाना हुई थी. हेतमपुर स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई. जैसे ही यात्रियों ने आग के बारे में सुना, चारों तरफ भगदड़ मच गई. लोग डर गए और अपनी जान बचाने के लिए बिना सोचे-समझे ट्रेन से कूद पड़े और दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. अब तक तीन महिला और एक बच्चे की लाश बरामद हुई है.

Dog Bite: अहिल्या नगरी इन्दौर में श्वान दंश का गंभीर संकट और बचाव के जीवन रक्षक उपाय