WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Major Administrative Reshuffle: MP में 7 कलेक्टर सहित 26 IAS अधिकारियों के तबादले

1636
Major Administrative Reshuffle

Major Administrative Reshuffle: MP में 7 कलेक्टर सहित 26 IAS अधिकारियों के तबादले

 

भोपाल: राज्य शासन ने कल देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 26 IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2005 बैच के अधिकारी संजीव सिंह को भोपाल का कमिश्नर बनाया गया है।

इस सूची में महत्वपूर्ण बात यह है कि 2015 बैच के सीधी भर्ती के अधिकारियों को कलेक्टर बनाया गया है।

जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं उनमें नीमच, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, विदिशा, मंडला और शहडोल शामिल है। चंबल संभाग के कमिश्नर संजीव झा को हटा दिया गया है। उन्हें राजस्व मंडल ग्वालियर भेजा गया है। वहीं राजस्व मंडल के सदस्य उमाकांत उमराव की वापसी हुई है और उन्हें श्रम विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

Also Read: 2012 बैच के IAS अधिकारी बनाए गए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के PS

पर्यावरण नियोजन एवं सामान्य संगठन के कार्यपालक संचालक के संजीव सिंह को भोपाल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। रोशन कुमार सिंह संचालक जनसंपर्क को अब विदिशा का कलेक्टर बनाया गया है। 2016 बैच के अंशुल गुप्ता उप सचिव मुख्यमंत्री को संचालक जनसंपर्क बनाया गया है। केदार सिंह को कलेक्टर शहडोल, सोमेश मिश्रा को कलेक्टर मंडला, गिरीश कुमार मिश्रा को कलेक्टर राजगढ़, मृणाल मीणा को कलेक्टर बालाघाट, हर्ष सिंह को कलेक्टर डिंडोरी,हर्षल पंचोली को कलेक्टर अनूपपुर और हिमांशु चंद्र को कलेक्टर नीमच बनाया गया है।