WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Major Crackdown by Ratlam Police on Drug Traffickers वर्ष 2026 के दौरान 17 प्रकरणों में 44 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.83 करोड़ से अधिक का नशीला जखीरा जप्त!

206
WhatsApp Image 2026 06 15 At 12.43.14 PM 1

Major Crackdown by Ratlam Police on Drug Traffickers वर्ष 2026 के दौरान 17 प्रकरणों में 44 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.83 करोड़ से अधिक का नशीला जखीरा जप्त!

562 किलो डोडाचूरा, 3 किलो 150 ग्राम अफीम, 1 किलो 850 ग्राम MD एवं 100 ग्राम ब्राउन शुगर सहित ₹2.19 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ जप्त, तस्करी में प्रयुक्त 14 वाहन सहित ग्राम बोरखेड़ा में अवैध एमडी फैक्ट्री का खुलासा!

2 तस्करों की ₹15.50 करोड़ की संपत्ति SAFEMA के तहत अटैच, 3 आरोपियों पर PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई!

Ratlam : SP अमित कुमार के निर्देशन में विवेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसडीओपी जावरा (ग्रामीण) संदीप मालवीय के नेतृत्व में जावरा ग्रामीण अनुभाग की पुलिस ने वर्ष 2026 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। 1 जनवरी 2026 से अब तक अनुभाग अंतर्गत विभिन्न थानों में NDPS एक्ट के कुल 17 प्रकरण दर्ज किए गए जिनमें 44 आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया गया है। इस अवधि में पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए, बल्कि संगठित तस्करी नेटवर्क पर भी प्रभावी प्रहार भी किया।

अवैध MD फैक्ट्री का भंडाफोड़!
अभियान की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में जिले के थाना पिपलोदा अंतर्गत ग्राम बोरखेड़ा स्थित अवैध MD ड्रग निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ शामिल है। कार्रवाई से सिंथेटिक ड्रग्स के अवैध निर्माण एवं सप्लाई नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ तथा अभी तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान प्रमुख जब्ती!
रतलाम पुलिस द्वारा जावरा ग्रामीण अनुभाग में की गई कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित अवैध मादक पदार्थ एवं सामग्री जप्त की गई!
▪️562 किलोग्राम डोडाचूरा
▪️3 किलोग्राम 150 ग्राम अफीम
▪️1 किलोग्राम 850 ग्राम एमडी (MD)
▪️100 ग्राम ब्राउन शुगर
▪️एमडी निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न रासायनिक केमिकल एवं उपकरण!

इन मादक पदार्थों एवं संबंधित सामग्री की अनुमानित कुल कीमत ₹2 करोड़ 19 लाख 67 हजार आंकी गई है।

तस्करी में प्रयुक्त 14 वाहन भी जब्त!
कार्रवाइयों के दौरान अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं तस्करी में प्रयुक्त 14 वाहनों को भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत ₹63 लाख 80 हजार है। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल ₹2 करोड़ 83 लाख 47 हजार मूल्य का मशरूका जप्त किया गया है।

SAFEMA एवं PIT-NDPS के तहत भी प्रभावी कार्रवाई!
रतलाम पुलिस ने केवल गिरफ्तारी और जब्ती तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि मादक पदार्थ तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अभियान के दौरान 2 आरोपियों के विरुद्ध SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग ₹15.50 करोड़ मूल्य की संपत्ति सक्षम न्यायालय द्वारा अटैच कराई गई। इसके अतिरिक्त, समाज के लिए गंभीर खतरा बने 3 आरोपियों के विरुद्ध PIT-NDPS Act के तहत निरोधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया, जिससे संगठित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

अभियान रहेगा निरंतर जारी!
पुलिस मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति पर कार्य कर रही है। संगठित तस्करी नेटवर्क, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके!
एसपी अमित कुमार!