WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Major Fire Incident in Indore: 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 को बचाया,वरिष्ठ अधिकारी मौके पर 

आज सुबह 5:30 बजे की घटना

1436

Major Fire Incident in Indore: 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 को बचाया,वरिष्ठ अधिकारी मौके पर 

इंदौर: Major Fire Incident in Indore: इंदौर में आग लगने की एक बड़ी घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे है और राहत और बचाव कार्य जारी है।

इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग मकान के सामने वाले हिस्से में लगी, जिससे परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंस गए। यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा, “…आग बड़ी तेजी से फैली। शुरुआती जांच के मुताबिक घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया और वहां से आग घर में फैल गई…घर के अंदर 10 से ज़्यादा गैस टैंक भी रखे थे, जिनमें से कुछ में धमाका हो गया…घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है…3 लोगों को बचा लिया गया…घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का बिज़नेस करते थे…”

इंदौर के कलेक्टर और DM शिवम वर्मा ने कहा, “रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है। 6 लोगों की मृत्यु हो गई है…दो मंज़िलें खाली हो गई हैं लेकिन हमारी टीम एक और मंज़िल की जांच कर रही है…”

IMG 20260318 WA0005