WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

ईरानी डेरे में पुलिस की बड़ी दबिश, 12 हजार के ईनामी बदमाश सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

99

ईरानी डेरे में पुलिस की बड़ी दबिश, 12 हजार के ईनामी बदमाश सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।  फरार अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए निशातपुरा थाना पुलिस ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी देर रात को अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे में बड़े स्तर पर दबिश कार्रवाई की। करीब 40 पुलिस जवानों के बल के साथ की गई इस कार्रवाई से पूरे डेरे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस टीम ने डेरे के विभिन्न ठिकानों की घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और तलाश की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 हजार के ईनामी फरार निगरानी बदमाश सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे और उनके खिलाफ विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ईरानी डेरे में यह विशेष दबिश दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।