WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

भारी बारिश से बड़ा हादसा, मकान की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत

1347

भारी बारिश से बड़ा हादसा, मकान की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत

भारी बारिश से लखनऊ के हजरतगंज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। हजरतगंज में एक मकान की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे भी हैं। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अफसरों को घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

कैंट स्थित दिलकुशा में दीवार गिरने की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार कैंट स्थित दिलकुशा पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

maka para pahaca daema 1663298249

जिलाधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार गिरने से हुई। दो घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने दोनों को खतरे के बाहर बताया गया है।