WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Manawar News: ग्राम बागसुल में हुई लाखों की डकैती के 5 आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

304
WhatsApp Image 2026 05 29 At 19.16.24

Manawar News: ग्राम बागसुल में हुई लाखों की डकैती के 5 आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

मनावर — धार जिले के मनावर तहसील में ग्राम बागसुल में पंद्रह दिनों पूर्व दीपक इस्के के घर घुसकर में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों द्वारा रात्रि में बंदूक की नोक पर एक बैल, दो बकरे, एक बकरी, सोने-चांदी के आभूषण, नकद राशि एवं मोबाइल फोन लूटकर ले गए थे।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी धार द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू करदी। मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेकल्या फाटा जीराबाद में घेराबंदी कर पिकअप वाहन से लूटा गया बैल ले जाते हुए आरोपी पानसिंह, नाकु उर्फ महेश, धर्मेन्द्र उर्फ भय्यु, रूघनाथ एवं मोहब्बत को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से लूटा गया बैल, एक सोने का टाप्स, चांदी के पायजेब, 12 बोर देशी कट्टा एवं घटना में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन तथा नकदी 20 हजार रुपए जप्त किए गए। जिनकी कुल कीमत ग्यारह लाख दस हजार रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार पांच आरोपियों में पानसिंह पिता कालू भाभर, नाकु उर्फ महेश पिता केसु मोहनिया दोनों निवासी जमाल गुवाड़ी थाना टांडा।

धर्मेन्द्र उर्फ भय्यू पिता वेलसिंह पवार, निवासी देवीपुरा थाना टांडा। रूघनाथ पिता आपसिंह डावर, निवासी धयड़ी थाना टांडा तथा मोहब्बत पिता मगन अनारे, निवासी देवीपुरा थाना टांडा।

जबकि फरार आरोपियों में मगन पिता थोबड़ा निवासी खरबयड़ी,संजय मेहड़ा पिता रेमसिंह निवासी बगोली थाना टांडा व राकेश भूरिया निवासी नाहवेल शामिल है।

उक्त कार्रवाई में टीआई ईश्वरसिंह चौहान, एसआई गिलदारसिंह बघेल, मनीष चौधरी, प्रधान आरक्षक ललित कुमरावत, आरक्षक राहुल बांगर एवं साइबर टीम के एसआई प्रशांत गुंजाल, प्रधान आरक्षक सर्वेश सिंह सोलंकी, बलराम भंवर, आरक्षक भानूप्रताप, रोहित नरगावे एवं दिलीप यादव की सराहनीय भूमिका रही।