WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mandsaur News: अतिक्रमण हटाने गये दल पर हमला, मिर्ची और पत्थर फेंके, कर्मचारी घायल

पुलिस मुस्तैदी से बड़ी घटना टली

1460
WhatsApp Image 2023 05 18 At 21.25.12 696x376

Mandsaur News: अतिक्रमण हटाने गये दल पर हमला, मिर्ची और पत्थर फेंके, कर्मचारी घायल

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। सी एम हेल्पलाइन शिकायत समाधान के लिए गये नगर पालिका और पुलिस बल को हमले का शिकार होना पड़ा। आरोपी परिवार एवं महिलाओं ने लाल मिर्ची फेंकी, पथराव किया और गैस सिलेंडर ब्लास्ट करने का प्रयास किया।
इस घटना में नगर पालिका कर्मचारी एवं महिला पुलिस की आंख में मिर्च लग गई, झूमाझटकी में कर्मचारी घायल हो गये।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर के वार्ड क्रमांक 24 के भैंसा पहाड़ शहरी क्षेत्र में दो पड़ोसियों का मामला है। दिव्यांग दंपति मोइज पिता हयात ने शिकायत दर्ज़ कराई कि पड़ोसी परवीन बी एवं परिवार ने अपने निर्माण में उनके आने जाने का रास्ता ही अवरुद्ध कर दिया है, कहने और आपत्ति के बाद विवाद पर उतर आते हैं। बहुत कठिनाई हो रही है।

पार्षद, नगर पालिका, जनसुनवाई, कलेक्टर तक गुहार लगाने बाद भी हल नहीं होने पर सी एम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज़ कराई। शिकायत निवारण के लिए गुरुवार दोपहर बाद नगर पालिका इंजीनियर, कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

समझाइश के प्रयास किये पर आरोपी परिवार परवीन बी, उनके पुत्र व पुत्री मिलकर विवाद करने लगे और लाल मिर्च फेंकने लगे, पथराव भी किया।

WhatsApp Image 2023 05 18 at 21.34.57

कर्मचारियों, महिला पुलिस की आंख में मिर्च लग गई। आपस में उलझने से अतिक्रमण दस्ते के लोग घायल हो गये। इस बीच परवीन बी एवं उनका पुत्र गैस सिलेंडर ब्लास्ट करने की कोशिश करते पाया गया। पुलिस आरक्षक ने मुस्तैदी से सिलेंडर छीन बाहर फेंक दिया वरना बड़ी घटना हो सकती थी। नगर पालिका और पुलिस बल ने अतिक्रमण बल पूर्वक हटाया।

इस मामले में नगर पालिका परिषद के इंजीनियर पी एस धारवे ने बताया कि शासकीय कार्य मे बाधा डालने को लेकर सिटी कोतवाली मंदसौर में पत्र दिया है। उस आधार पर कार्यवाही होगी।

इधर कांग्रेस पार्षद दल नेता रफ़त पयामी ने इस प्रतिनिधि को बताया कि दिव्यांग पति पत्नी कई महीनों से परेशान होरहे थे। उनके पास भी आये तब सी एम ओ संबंधित विभाग व कलेक्टर तक बात पहुंचाई थी। पार्षद रफ़त पयामी ने कहा गलत कर रहे हैं तो कार्यवाही होना चाहिए। रास्ता ही रोक दिया गया था।