WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mandsaur News: प्रत्येक सीए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दे रहा है – नेशनल प्रेसिडेंट सीए रंजीत कुमार अग्रवाल

576
WhatsApp Image 2024 08 26 At 19.20.21

Mandsaur News: प्रत्येक सीए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दे रहा है – नेशनल प्रेसिडेंट सीए रंजीत कुमार अग्रवाल

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मन्दसौर। भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने के लिये प्रयत्नशील है और इसमें बड़ा योगदान देश के चार्टर्ड अकाउण्टेन्ट का भी है। सभी चार्टर्ड अकाउण्टेन्ट दिन रात इसी प्रयास में रहते हैं कि हमारा क्लाइंट प्रगति करे क्लाइंट की प्रगति देश की प्रगति का हिस्सा है उसकी प्रगति से ही देश को मिलने वाले कर राशि में वृद्धि हो रही है और देश अपने संसाधनों को मजबूत करके देश के नागरिकों को और अधिक सुविधाएॅं प्रदान कर इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक व कृषि उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है। केंद्र और राज्य कल्याणकारी योजनाओं को आर्थिक आधार पर ही लागू करते हैं, इस पूरे चक्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

जब हमारा देश विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होगा उसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका को सम्मान और योगदान के साथ स्मरण किया जायेगा।

उक्त विचार दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए रंजीत कुमार अग्रवाल ने मन्दसौर में प्रवास पर रविवार को सी ए मन्दसौर चैप्टर ब्रांच द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

चार्टर्ड अकाउंटेंट संगठन के नेशनल प्रेसिडेंट श्री रंजीत कुमार अग्रवाल का मंदसौर चैप्टर गठन के बाद पहली बार आगमन हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेंट्रल कौंसिल सदस्य सीए अनुज गोयल ने बताया कि इंस्टीट्यूट अपने सदस्यों व विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने के लिये निरन्तर सेमिनार का आयोजन कर रही है साथ ही यह भी प्रयास किया जा रहा है कि ऑडिट के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर आडिट कार्य की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाया जाये।

श्री अनुज गोयल ने कहा कि संगठन सदस्य ऑडिट के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहे हैं और जल्द ही अंकेक्षण क्षेत्र में विश्व गुरू का खिताब हासिल करने में कामयाब होंगे।

WhatsApp Image 2024 08 26 at 19.20.24

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेन्ट्रल कौंसिल सदस्य सीए अभय छाजेड़ ने बताया कि सीए पाठ्यक्रम व परीक्षा पद्धति में इस वर्ष आमूल चूल परिवर्तन किये गये हैं और पाठ्यक्रम को और अधिक व्यावहारिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आपने बताया कि सीए ही एकमात्र ऐसा पाठ्यक्रम है जिसे बहुत कम फीस पर निर्धन परिवार के विद्यार्थी भी पूरा कर सकते हैं।

मन्दसौर ब्रांच के अध्यक्ष सीए दिनेश जैन ने बताया कि अपनी स्थापना के प्रथम वर्ष में ही मन्दसौर ब्रांच ने सदस्यों व विद्यार्थियों के लिये शैक्षणिक सेमिनार की श्रृंखला लगा दी है। पिछले लगभग 6 माह में ब्रांच ने इंस्टीट्यूट की प्रत्येक कमेटी के साथ मिलकर मन्दसौर में सेमिनारों का आयोजन किया है जिसमें देश के ख्यातनाम वक्ता आर्थिक विशेषज्ञ जिला इकाई सदस्यों की जिज्ञासा का समाधान और तकनीकी सुधार करने के लिये शामिल हुए।

इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट चैप्टर सदस्यों, परिवारों के साथ मिल कर विभिन्न गतिविधियों को संचालित किया जारहा है इसके फलस्वरूप एकरुपता, सामाजिकता के साथ अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

वरिष्ठ के साथ युवाओं का संपर्क गहरा हुआ है जो संगठन में विश्वास का प्रतीक है।

WhatsApp Image 2024 08 26 at 19.20.24 1

मन्दसौर ब्रांच के उपाध्यक्ष सीए राजेश मंडवारिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रंजीत कुमार अग्रवाल का परिचय देते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 का कार्यभार संभालने के बाद से ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश की छोटी से छोटी ब्रांच को मजबूत और सक्षम बनाने के प्रयास प्रारंभ कर दिये हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रत्येक ब्रांच को मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि मन्दसौर ब्रांच भी मजबूती के साथ कार्य कर श्रेष्ठ प्रदर्शन रही है।

मन्दसौर ब्रांच के सचिव सीए विकास भंडारी ने मन्दसौर ब्रांच द्वारा आयोजित की गयी विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में रीजनल कौंसिल अध्यक्ष सीए आकाश बड़गोती ने भी संबोधित करते हुए बताया कि मन्दसौर ब्रांच सेन्ट्रल इंडिया रीजन में सबसे अच्छे कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में रीजनल कौंसिल उपाध्यक्ष सीए शरद जैन, सदस्य सीए किशोर बर्डिया, सीए कीर्ति जोशी, सीए अंकित सोमानी व पूर्व सेंट्रल कौंसिल सदस्य सीए मुकेश सिंह कुशवाह, इन्दौर ब्रांच चेयरमेन सीए अतिशय खासगीवाला, सीए पंकज शाह, सीए आनंद जैन आदि उपस्थित थे।

अतिथियों का स्वागत सीए अर्पित नागदा, सीए विनय अग्रवाल, सीए रितेश पारिख, सीए सिद्धार्थ अग्रवाल, सीए सुबोध सिंहल, सीए सुशील जैसवानी, सीए श्याम लालवानी, सीए अर्पित मेहता, सीए अंकित श्रीमाल, सीए सत्यनारायण काला, सीए राजेश जैन, सीए नितेश भदादा, सीए जमीला लोखंडवाला, सीए सैफुद्दीन लोखंडवाला, सीए संजना भाचावत आदि ने किया।

सीए मोटो सांग महिमा मोटवानी व नंदिनी बैरागी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सीए अर्पित नागर ने किया। आभार प्रदर्शन सीए नयन जैन ने माना।

♦️भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किये

चार्टर्ड अकाउंटेंट संगठन के नेशनल प्रेसिडेंट श्री रंजीत कुमार अग्रवाल ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ रविवार रात अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव के दर्शन, पूजन किये।

रविवार को आरती मंडल द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर में सवा लाख लड्डुओं का नेवैद्य अर्पित किया गया उसका लाभ भी श्री अग्रवाल ने प्राप्त किया। मंदिर के मुख्य पुजारी ने श्री अग्रवाल को भगवान को समर्पित माला, बिल्वपत्र, श्रीफल एवं प्रसाद भेंट किया।