WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Mandsaur News: बड़ा हादसा, पानी में डूबी पांच महिलाएं, तीन के शव मिले

1072

मंदसौर। मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी में गांधीसागर जलाशय के डूब क्षेत्र में रविवार शाम को खेत पर काम कर लौट रही महिलाओं से भरी नाव पलट गई। नाव में सात महिलाएं सवार थी। इनमें से दो महिलाएं जो तैरना जानती थी, बाहर निकल गई। बाकी पांच महिलाएं अभी भी लापता हैं। इनकी तलाश में प्रशासनिक व पुलिस की टीम की मौजूदगी में गोताखोर लगे हैं पर अब घटनास्‍थल पर अंधेरा होने से बड़ी परेशानी हो रही है।

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग भी लगातार अपडेट ले रहे हैं। वह भोपाल के अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए निकल गए हैं। तीन महिलाओं के शव मिलने की जानकारी मिली है।हादसा कैसे हुआ यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है। अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को मंदसौर जिले शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी की महिलाएं मजदूरी करने गांधी सागर जलाशय के बैकवाटर को पार कर खेतों में गई थी। शाम को वापस लौटते समय असंतुलित होकर नाव पलट गई। इसमे सवार पांच महिलाएं, एक बालिका व एक पुरुष नदी में डूब गए। बाद में किसी तरह रानू गायरी, भैरुलाल पुत्र कंवरलाल को बचा लिया गया। पांच महिलाएं लापता हैं।

इनकी तलाश के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। गरोठ से एएसपी महेंद्र तारणेकर भी मौके पर पहुंच गए हैं। इधर भोपाल में मौजूद पर्यावरण मंत्री हरदीपसिंह डंग ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर गौतमसिंह व एसपी अनुराग सुजानिया से बात कर तत्काल बचाव आपरेशन शुरू करने की बात कही। डंग अपने भोपाल के सारे कार्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए निकल गए है। इधर अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में भी परेशानी हो रही हैं।

हादसे में लापता महिलाओं के नाम
धापू बाई पत्नी गोपाल 41 वर्ष
रसाल बाई पत्नी राधेश्याम 40 वर्ष
राधा बाई पुत्री मांगीलाल18 वर्ष
मधु पत्नी कान्हा गायरी 19 वर्ष
प्रेम बाई पत्नी बालू गायरी 42 वर्ष