WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mandsaur News – जुलाई से लागू होने वाले नवीन कानूनों के संदर्भ में पुलिस प्रशिक्षण शुरू

-- पुलिस कप्तान ने किया मार्गदर्शन

720

Mandsaur News – जुलाई से लागू होने वाले नवीन कानूनों के संदर्भ में पुलिस प्रशिक्षण शुरू

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । आगामी 1 जुलाई से लागू होने वाले नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम, जिला मंदसौर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया ने रविवार को शुरू किया।

समस्त भारतवर्ष में आगामी 01 जुलाई से पुराने प्रचलित कानून जैसे आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS)भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू होने जा रहे है।
इन प्रस्तावित नवीन कानून के अनुरूप पुलिस अधिकारियों , कर्मचारियों आरक्षक स्तर से वरिष्ठ ऑफिसर्स को प्रशिक्षित होने के लिए पूरे देशभर के समस्त राज्यों में प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम समस्त स्तरों पर आयोजित किये जा रहे हैं।
इसी तारतम्य में 26 मई रविवार को जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नवीन कानून की प्रासंगिकता के संबंध में उद्धबोधन दिया । नवीन कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मार्गदर्शन किया और प्रशिक्षण में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों , कर्मचारियों को इन कानूनों में बदलाव को समझ कर व्यवस्थित लागू करने की अपेक्षा जताई ।

IMG 20240526 WA0057

इस अवसर पर श्री गौतमसिंह सोलंकी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवीन कानून में होने वाले परिवर्तनों और उनके सैद्धान्तिक और प्रायोगिक पक्ष को समझाया ।

जिलास्तरीय पुलिस प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी श्री नरेंद्रसिंह सोलंकी (एसडीओपी मल्हारगढ़) ने नवीन कानून में होने वाले परिवर्तनों को विस्तार से बताया और विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी । टीवी प्रेजेंटेशन के माध्यम से भी समझाईश दी गई ।

IMG 20240526 WA0056

पुलिस अधीक्षक श्री सुजानिया ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले समस्त थाने के सभी आरक्षक से लेकर अधिकारी गणों के लिए अनुभाग स्तर पर आयोजित किए जाएंगे ताकि नवीन कानून के लागू होने से पहले उसके विषय मे अच्छे से प्रत्येक पुलिसकर्मी को ज्ञान हो और उसके सैद्धान्तिक और प्रायोगिक पक्ष का कुशलतापूर्वक संपादन हो सके।

इस प्रशिक्षण सत्र में नगर पुलिस अधीक्षक श्री सतनाम सिंह , थाना इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ , संदीप मंगोलिया वरुण तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं आरक्षक स्तर का पुलिस बल शामिल था ।

आगामी दिनों में जिले के अन्य थाना क्षेत्रों के अधिकारियों का प्रशिक्षण सत्र होना है । अभी लोकसभा निर्वाचन की व्यस्तता चल रही है । 4 जून को मतगणना होना है ।