WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mandsaur News – पुलिस बल की तिरंगा रैली, नगर के प्रमुख मार्गों पर निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत

1348
WhatsApp Image 2022 08 12 At 4.36.30 PM 696x570

मंदसौर से डॉ. घनश्याम बटवाल की ख़ास ख़बर

मंदसौर। शुक्रवार को मंदसौर नगर में जिला पुलिस बल की बड़ी तिरंगा रैली निकाली गई।

जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली में लगभग 500 पुलिस जवान शामिल हुए।

नई आबादी स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से आरंभ हुई तिरंगा रैली सरदार पटेल स्टेच्यू, बीपीएल चौराहा, हॉस्पिटल मार्ग, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड, भारत माता चौराहा, कालिदास मार्ग, आज़ाद चौक, शुक्ला चौक, नयापुरा मार्ग, गोल चौराहा, नया बस स्टैंड, अभिव्यक्ति स्थल, महाराणा प्रताप स्टेच्यू होकर कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई।

WhatsApp Image 2022 08 12 at 4.36.29 PM

कतारबद्ध और अनुशासित ढंग से वर्दी में निकली तिरंगा रैली ने सारे नगर में अच्छा प्रभाव छोड़ा।

स्थान-स्थान पर समाजजनों, युवाओं, संगठनों, व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा रैली का स्वागत किया।

WhatsApp Image 2022 08 12 at 4.36.30 PM 2

कालिदास मार्ग स्थित भारतमाता चौराहे पर भारतमाता प्रतिमा पर पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी ने माल्यार्पण किया। राष्ट्र गीत बजा, जय हिंद के साथ रैली का समापन हुआ।

पुलिस की तिरंगा रैली में नगर के तीन चार पुलिस थाना क्षेत्रों के जवानों, महिला पुलिस, विशेष सशस्त्र बल, रिजर्व पुलिस बल, ट्रैफिक जवानों के साथ थाना प्रभारी भी शामिल रहे।

पुलिस कप्तान श्री सुजानिया के मुताबिक स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ सभी देशवासियों के साथ हमारे लिए भी गौरवपूर्ण अवसर है।

फिर पुलिस का तो सूत्र वाक्य ही देश भक्ति और जनसेवा है। आमजन में ऊर्जा और उत्साह का संचार करने के लिए पुलिस बल की तिरंगा रैली निकाली गई।

आपने कहा मार्ग में नागरिकों का जोश और उत्साह हमें प्रेरित करता रहा।

नगर के वरिष्ठ नागरिकों के अनुसार मंदसौर के इतिहास में संभवतः यह पहला नज़ारा देखने में आया, जब पुलिस बल अपनी वर्दी में अनुशासित ढंग से तिरंगा हाथों में लहराते हुए चल रहा। पुलिस जवानों में भी तिरंगे के साथ अपूर्व उत्साह देखा गया।