WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mandsaur News – श्रावण मास में शिवमय हुआ मंदसौर

सत्रहवें दिन से जारी मनोकामना अभिषेक - सेंकड़ों श्रद्धालु ले रहे लाभ

1591
WhatsApp Image 2022 07 30 At 4.47.51 PM 696x460

मीडियावाला ब्यूरो, मंदसौर

मंदसौर। श्रावण मास में शिवना नदी किनारे स्थित अष्टमुखी पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में सत्रह दिनों से नियमित जारी मनोकामना अभिषेक में मध्यप्रदेश ही नहीं राजस्थान, गुजरात, दिल्ली ही नहीं अन्य प्रांतों के श्रद्धालु भी शामिल हो रहे हैं।
वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और ॐ नमः शिवाय गूंज रहे हैं।

संस्कृत विद्यापीठ प्राचार्य पंडित विष्णुप्रसाद ज्ञानी, आचार्य पंडित नवीन जोशी के आचार्यत्व में अभिषेक कराया जा रहा है।
संस्कृत पाठशाला के वेदपाठी विद्यार्थियों द्वारा सस्वर विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण से वातावरण शिवमय हो रहा है।

आचार्य पंडित विष्णुप्रसाद ज्ञानी ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संस्कारों से ही संस्कृति संरक्षण हो सकेगा, किसी के कहे- सुने से नहीं शास्त्र सम्मत विधान ही श्रेष्ठ है।

पंडित नवीन जोशी ने श्रद्धालुओं को धार्मिक क्रियाएं कराई और कहा कि कोई किसी भी देवी-देवताओं को माने कोई समस्या नहीं है। ईश्वर सर्वव्यापक है और जड़-चेतन में विद्यमान है, परस्पर प्रेम, सद्भावना और विश्वास ही इसका सार है।

WhatsApp Image 2022 07 30 at 4.47.51 PM 1

श्रावण में यह प्रथम अवसर है जब जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री ज्ञानानंद तीर्थ महाराज एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठित सहस्त्र शिवलिंग प्रतिमा और पशुपतिनाथ में एकसाथ अभिषेक पूजन अर्चना होरही है।

दो साल कोरोना काल के बाद इस बार मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सामुहिक मनोकामना अभिषेक कराया जा रहा है। इसमें विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, कलेक्टर गौतमसिंह, स्वामी महेश चैतन्य जी, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक मदनलाल राठौर, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, जनपरिषद जिला संयोजक डॉ घनश्याम बटवाल, स्वामी देवानंद जी, डॉ रविन्द्र पांडेय, अरुण शर्मा समेत अनेक गणमान्य जनों ने मनोकामना अभिषेक में सहभागिता की है।

शनिवार के मनोकामना अभिषेक में बंशीलाल टांक, बलदेव सिंह सिकरवार, अशोक त्रिवेदी, ओमप्रकाश शर्मा, अमिष बटवाल सहित मंदसौर, पिपलोदा, दाहोद, गुजरात, प्रतापगढ़, अरनोद राजस्थान, नीमच, जावरा आदि स्थानों के महिला- पुरुषों ने भाग लिया।

सावन श्रृंगारित अष्टमुखी पशुपतिनाथ एवं नव स्थापित सहस्त्र शिवलिंग प्रतिमा पर जलाभिषेक भी किया।

प्रबंध समिति मैनेजर राहुल रुनवाल के मुताबिक आगामी अंतिम श्रावण सोमवार 8 अगस्त को पशुपतिनाथ की शाही सवारी मंदसौर में निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी मनोकामना अभिषेक एवं शाही सवारी में शामिल होंगे। इसकी तैयारियां चल रही हैं।