WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मंदसौर पुलिस ने फर्जी बिल्टी बनाकर ट्रक में ले जाई जा रही 70 लाख की 6500 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब पकड़ी -एक आरोपी गिरफ्तार-विदेशी शराब और ट्रक जप्त

277
WhatsApp Image 2026 03 19 At 14.37.03

मंदसौर पुलिस ने फर्जी बिल्टी बनाकर ट्रक में ले जाई जा रही 70 लाख की 6500 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब पकड़ी -एक आरोपी गिरफ्तार-विदेशी शराब और ट्रक जप्त

पुलिस की दूसरी बड़ी सफलता 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब गत सप्ताह पकड़ी

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। गुरुवार को जिले के पुलिस थाना नाहरगढ द्वारा एक अंतर्राज्यीय शराब तस्करी करते ट्रक में भरी 550 पेटी अवैध विदेशी शराब जप्त की गई। ट्रक में मक्का की फर्जी बिल्टी आधार पर मक्का के बोरों में ढंक कर विदेशी शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा था, पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार जप्त किए अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत 70 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस कन्ट्रोल रूम पर घटना का संक्षिप्त विवरण देते हुए बताया कि श्रीमती कीर्ति बघेल एसडीओपी एवं थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी व टीम द्वारा एक ट्रक से 550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई।

WhatsApp Image 2026 03 19 at 14.37.02

गुरुवार को थाना नाहरगढ़ पर पदस्थ सउनि कन्हैयालाल यादव को द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए नापाखेड़ा  बिल्लोद रोड पर मल्हारगढ़ तरफ से सीतामउ 8 लेन जाने के लिये ट्रक क्रमांक GJ-36-V-4253 में अवैध शराब ले जायी जा रही है जिसे फोर्स की मदद से नाकाबंदी कर पकड़ कर तलाशी लेते मक्का के बोरों के आड़ में ट्रक में 550 अंग्रेजी विदेशी अवैध शराब की पेटियां भरी होना पाई गई बाद में शराब को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी भरत रेबारी पिता गोगन रेबारी उम्र 32 साल निवासी वनाडा तहसील रणावा जिला पोरबंदर, गुजरात को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जप्त अवैध अंग्रेजी शराब के साथ परिवहन करते ट्रक को पुलिस ने जप्त किया है। ट्रक की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक है।

पुलिस कार्यवाही में थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी, कन्हैयालाल यादव, दिलावर सिंह, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, विजयपाल, राजीव सिंह, आर चालक लियाकत मेव का सराहनीय योगदान रहा।

एक सप्ताह में जिला पुलिस टीम को दूसरी बड़ी सफलता मिली है गत शुक्रवार को नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपए मूल्य की 350 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई थी। लावारिस ट्रक में भरी हुई अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई थी।
पुलिस टीम पूछताछ कर आरोपियों की तलाश कर रही है।