WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ मनोरंजन

Manoj Muntashir is not Credited for Song : ‘स्काई फोर्स’ के गाने में मनोज मुंतशिर का नाम नहीं होने से विवाद!

677
WhatsApp Image 2025 01 12 At 20.11.30

Manoj Muntashir is not Credited for Song : ‘स्काई फोर्स’ के गाने में मनोज मुंतशिर का नाम नहीं होने से विवाद!

फ़िल्म निर्माता और म्यूज़िक कंपनी को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Mumbai : इस साल के पहले महीने यानी जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ भी है। लेकिन, रिलीज से पहले ही फिल्म पर विवादों कुहासा छाने लगा। गीतकार और स्क्रीन राइटर मनोज मुंतशिर ने फिल्म मेकर्स पर उन्हें गाने में क्रेडिट नहीं देने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके फिल्म के निर्माता, जियो स्टूडियो, दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स सारेगामा ग्लोबल को कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

जियो स्टूडियो ने 7 जनवरी को ‘एक्स’ पर फिल्म के एक गाने का टीजर शेयर किया, जिसे बी-प्राक ने गाया है। तनिष्क बागची ने उसमें म्यूजिक दिया। इसमें उन दोनों को क्रेडिट तो दिया, लेकिन मनोज मुंतशिर का इसमें कोई जिक्र नहीं किया गया। हालांकि इस पोस्ट के कैप्शन में उन्हें टैग जरूर किया है। इसी वजह से ये पूरा बखेड़ा खड़ा हो गया। इससे नाराज मनोज मुंतशिर ने गुस्से में पोस्ट कर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दे डाली।

मनोज मुंतशिर ने अपने पोस्ट में लिखा ‘प्लीज इस बात पर ध्यान दीजिए, जियो स्टूडियो, मैडॉक फिल्म, सारेगामा ग्लोबल, कि इस गाने को न सिर्फ गाया गया है और कम्पोज किया गया है, बल्कि इसे किसी ऐसे व्यक्ति ने लिखा है, जिसने इसके लिए अपना सारा खून-पसीना बहा दिया। शुरुआती क्रेडिट से राइटर का नाम हटाना मेकर्स की तरफ से आर्टिस्ट को बेइज्जत करने जैसा है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा कि यदि इस गलती को फौरन नहीं सुधारा गया, जिसमें रिलीज होने वाला मेन सॉन्ग भी शामिल है। मैं इस गाने को रिजेक्ट कर दूंगा और ये फैसला लूंगा, कि मेरी आवाज देश के कानून के सामने सुनी जाए। बहुत ही शर्मनाक है ये।’ ये पोस्ट उन्होंने मेकर्स और प्रोडक्शन हाउसेस को टैग करते हुए लिखी है।

 

24 जनवरी को फिल्म ‘स्काई फोर्स’ सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। इसमें अक्षय कुमार, निमरत कौर जैसे स्टारकास्ट है। फिल्म में वीर पहाड़िया की पत्नी के रूप में सारा अली खान नजर आएंगी, तो अक्षय कुमार भारतीय वायुसेना के अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे। निमरत कौर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर ने इसे डायरेक्ट किया है।