WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भानुदय से मुरझाए कई चेहरे,पहले ही दिन दिखाई दी बगावत

सोमसिंह सोलंकी बन सकते है भाजपा अध्यक्ष,धनसिंह बारिया ने फोड़ा भाई भतीजावाद का बम

1244
WhatsApp Image 2023 08 19 At 12.16.47 PM

भानुदय से मुरझाए कई चेहरे,पहले ही दिन दिखाई दी बगावत

कमलेश नाहर की खास रिपोर्ट

झाबुआ: भाजपा ने झाबुआ से विधानसभा सीट के लिए भानू भुरिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।इसके साथ ही कौन होगा भाजपा से विधायक प्रत्याशी पर पूर्ण विराम लग गया है।भाजपा से टिकिट के दावेदार अन्य नेताओं के चेहरे मुरझा गए हैं।
बता दें कि भानू भुरिया पार्टी के जिलाध्यक्ष है।संगठन से जुड़े हुए नेताओ को पार्टी टिकिट नही देगी यह धारणा थी।इसी को लेकर पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल,महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष सुनीता गोविंद अजनार टिकिट के लिए भोपाल दौड़ लगा रहे थे। उधर सांसद गुमानसिंह डामोर अपने भाई अजयसिंह के लिए प्रयास कर रहे थे।पार्टी द्वारा नई दिल्ली से जारी यह सूची बम बनकर इन दावेदारों पर गिरी।

WhatsApp Image 2023 08 19 at 12.23.47 PM

पहले ही दिन दिखाई दी बगावत

टिकिट की घोषणा के बाद रूठना मनाना तो होता ही है।पहले ही दिन भाजपा में बगावत की बू आने लगी।झाबुआ में भानु का स्वागत कार्यक्रम हुआ।पार्टी में दरकिनार किये हुए कई पुराने नेता व वर्तमान पदाधिकारी यहाँ नजर आए।भानु के साथ तस्वीरे खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई।वहीं शांतिलाल बिलवाल यहाँ मौजूद नहीं रहे।इसके बाद सांसद व भानु राणापुर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे ।यहाँ नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया व मंडल अध्यक्ष कीर्तिश राठौड़ व अन्य ने स्वागत किया।सांसद ने गोविंद अजनार को कॉल कर नगर परिषद बुलाया लेकिन वो नही आये।

 

सोमसिंह सोलंकी बन सकते है भाजपा अध्यक्ष
विधायक पद के लिए प्रत्याशी घोषित भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया यदि पद छोड़ेंगे तो महामंत्री सोमसिंह सोलंकी जिलाध्यक्ष बनाये जा सकते है।इससे पटलिया समाज के वोट भी साधे जा सकते है।हालांकि सोमसिंह स्वयं भी टिकिट की दौड़ में थे।

WhatsApp Image 2023 08 19 at 12.24.07 PM

धनसिंह बारिया ने फोड़ा भाई भतीजावाद का बम

झाबुआ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष धनसिंह बारिया ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर भानु की टिकिट का विरोध किया।उन्होंने पार्टी में भाई भतीजावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।उन्होंने भानु के सामने चुनाव लड़ने का एलान भी किया।बारिया ने लिखा कि खुद भानु जिलाध्यक्ष है,उनकी पत्नी राणापुर जनपद पंचायत की व आईटीडीपी की अध्यक्ष है।
किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष कलम सिंह भाभोर ने भी सोशल मीडिया के जरिये चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
हालांकि चुनाव में अभी लंबा समय बाकी है ऐसे में कई नेता बगावत कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2023 08 19 at 12.16.47 PM 1 1

कांग्रेस ने बताया भाजपा को हार का भय
चुनाव की तिथि घोषित होने के पहले ही भाजपा द्वारा पहले हारी हुई सीटो पर प्रत्याशी घोषित करने को कांग्रेस ने भाजपा में हार का भय बताया है।एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश युंका अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने यह आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की 39 सीटों पर फिर से अपने को हारा हुआ मान लिया है।माना जा रहा है कि झाबुआ से वर्तमान विधायक कांतिलाल भूरिया की जगह उनके पुत्र डॉ विक्रांत भुरिया को कांग्रेस टिकिट दे सकती है।कांतिलाल भूरिया कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति के प्रमुख बनाये जा चुके है।