WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Many fire incidents in Indore : इंदौर में आगजनी की कई घटनाएं, शार्ट सर्किट से 10 दुकानों में आग  

रुई की दुकान में आग, गिफ्ट आइटम की दुकान जली, एम्बुलेंस में आग लगी! 

943

Many fire incidents in Indore : इंदौर में आगजनी की कई घटनाएं, शार्ट सर्किट से 10 दुकानों में आग  

 

Indore : शहर में पिछले एक सप्ताह से आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार को ही छोटी ग्वालटोली की कई दुकानों में आग लगने के घटना होने के बाद शनिवार शाम को एक अन्य घटना में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने खड़ी एंबुलेंस में आग लग गई।

सरवटे बस स्टैंड के समीप पटेल ब्रिज के नीचे शार्ट सर्किट से 10 दुकानों में भीषण आग लग गई। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। सभी दुकानें पूरी तरह जल गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद 94 हजार लीटर पानी से इस पर काबू पाया गया। व्यस्त मार्ग पर दुकान होने से ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग लगने की घटना सवा चार बजे की है। सूचना मिलते ही दमकलों को मौके पर रवाना किया गया। यहां सांवरिया आइल सेंटर की दुकान पर हाईटेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से आग लग गई। देखते ही देखते आसपास की गुमटियों, ट्रेवल्स भी चपेट में आ गए। आग की उठती लपटों ने वहां खड़े 5 दोपहिया, दो कारों को भी नुकसान पहुंचा। अचानक लगी आग से वहां हड़कंप मच गया। दुकानदार और ग्राहक भाग निकले।

20 मिनट में पहुंची गाड़ियां

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। फायर ब्रिगेड के अमले की दुकानदारों ने भी मदद की। अपने स्तर पर वे आग बुझाने में लगे रहे। आग लगने के बाद अन्य दुकानों का सामान भी निकाला गया। इससे अधिक नुकसानी होने से बच सकी।

इसलिए भभकी आग

यहां अधिकांश दुकानें ऑटो पार्ट्स, आइल और गैरेज की है। आइल की कैन होने से आग ने विकराल रूप ले लिया था। कुछ दुकानदारों ने पेट्रोल डीजल भी रखा था, इससे भी दुकानों का नुकसान पहुंचा।

यह दुकानें जली

आग में जनता ऑटो गैरेज संचालक शाहिद भाई, रॉयल ऑटो इलेक्ट्रिक संचालक अशोक यादव(तीन दुकानें), श्रीनाथ ट्रेवल्स का ऑफिस संचालक मनोहर यादव, इंदौरी इंजीनियरिंग वर्क्स संचालक दिलदार हुसैन, अशोक ट्रेवल्स का ऑफिस, अहमद अंसारी का गैरेज आदि दुकानें हैं।

रूई फैक्ट्री में लगी आग

टाटा चौराहा इंदौर वायर फैक्ट्री के पास स्थित रूई फैक्ट्री में आ गई। आग में 5 टन रूई जल गई। 30 हजार लीटर पानी से काबू पाया गया। छावनी के नजदीक चाय नाश्ते की गुमटी में भी देर रात आग लगी थी। आग से गुमटी पूरी तरह से स्वाहा हो गई।

IMG 20240317 WA0051

धार रोड पर दुकानों में आग

धार रोड पर भी आग लगने की घटना हुई। फायर बिग्रेड के मुताबिक शनिवार को रात में ही धार रोड पर दो दुकानों में आग लग गई। यहां गिफ्ट आयटम के साथ एमपी ऑनलाइन की दुकानें भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं। रात में सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद दुकानों में लगी आग पर काबू किया गया। यहां पर भी आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।

पार्किंग में खड़ी एम्बुलेंस जली

सुपर स्पेशलिटी के पास पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस में आग लगी। दमकल की टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। फायर कर्मियों ने करीब साढ़े तीन हजार लीटर पानी डालने के बाद आग को बुझाया। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि एम्बुलेंस पार्किंग में खड़ी थी। अचानक ही इंजन से तेज धुआं निकलने लगा। कुछ देर के बाद पूरी एंबुलेंस अंदर से जल उठी। जब तक फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। एंबुलेंस में आग लगते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने पार्किंग में खड़े अन्य वाहनों को हटाया और खुद भी पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।