WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Mastermind Goldie Nabbed : सिद्धू मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी कैलिफोर्निया में पकड़ाया! 

कालीफोर्नीया में गोल्डी बरार को डिटेन कर बाद में हिरासत में ले लिया गया 

915

Mastermind Goldie Nabbed : सिद्धू मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी कैलिफोर्निया में पकड़ाया! 

New Delhi : सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार को कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है। यह जानकारी खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से बाहर आई है। सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली कि 20 नवंबर को या उसके आसपास कैलिफोर्निया में गोल्डी बरार को पहले डिटेन किया गया और उसके बाद उसको हिरासत में ले लिया। लेकिन, अभी तक कैलिफोर्निया की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान भारत सरकार को नहीं मिला।

सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार को लेकर खुफिया विभाग रॉ, आईबी, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और पंजाब इंटेलिजेंस को इस तरह के इनपुट्स जरूर मिले कि कैलिफ़ोर्निया में गोल्डी बरार को लेकर बड़ी हलचल हुई है और उसे वहां पर ‘लोकेट’ कर पकड़ा गया है।

गोल्डी बरार ने कैलिफोर्निया के शहर सैक्रामेंटो, FRIZOW, और SAlt lake को अपना सेफ हाउस बनाया हुआ था। कैलिफोर्निया के FRESNO सिटी में लंबे वक्त से गोल्डी बरार रह रहा था। कनाडा में पेशे से ट्रक ड्राइवर गोल्डी बरार को कनाडा में खतरा महसूस हो रहा था। उसके पीछे एक वजह यह भी थी कि कनाडा में मूसेवाला के संरक्षक मौजूद हैं। बमबीहा गैंग के तमाम बड़े गैंगस्टर भी और लॉरेंस बिश्नोई गोल्डी बरार गैंग के दर्जनों दुश्मन भी वहां हैं।

1994 में पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में जन्मा सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बरार साल 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था। गोल्डी BA की डिग्री हासिल कर चुका है।गोल्डी A+ कैटेगरी का गैंगस्टर है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया है।

गोल्डी बरार पर 16 से अधिक मामले

सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। पिछले साल, पंजाब के फरीदकोट जिले की एक अदालत ने युवा कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के मामले में गोल्डी बरार के खिलाफ एक गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 16 से अधिक आपराधिक मामलों में गोल्डी बरार की तलाश है। इसके बाद वह भारत से कनाडा भाग गया था।